{"_id":"61eb46189568c7573b56ff9b","slug":"many-trains-will-be-affected-on-23rd-and-26th","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली : 23 और 26 तारीख को कई ट्रेनें रहेंगी प्रभावित, रेलवे ने बदली कई गाड़ियों की राह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली : 23 और 26 तारीख को कई ट्रेनें रहेंगी प्रभावित, रेलवे ने बदली कई गाड़ियों की राह
Sat, 22 Jan 2022 05:17 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 22 Jan 2022 05:17 AM IST
सार
ट्रेन संख्या 04444 नई दिल्ली-गाजियाबाद मेल एक्सप्रेस स्पेशल व ट्रेन संख्या 14315 बरेली-नई दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस 23 व 26 जनवरी को बारास्ता नई दिल्ली-दिल्ली जंक्शन-दिल्ली शाहदरा-साहिबाबाद के रास्ते चलेगी।
विज्ञापन
भारतीय रेल
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गणतंत्र दिवस और फुल ड्रेस रिहर्सल को लेकर 23 व 26 जनवरी को कई ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। इस दौरान कुछ ट्रेनें परिवर्तित मार्ग से चलेंगी तो कई को मार्ग में रोककर चलाई जाएंगी।
विज्ञापन
ट्रेन संख्या 04444 नई दिल्ली-गाजियाबाद मेल एक्सप्रेस स्पेशल व ट्रेन संख्या 14315 बरेली-नई दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस 23 व 26 जनवरी को बारास्ता नई दिल्ली-दिल्ली जंक्शन-दिल्ली शाहदरा-साहिबाबाद के रास्ते चलेगी।
विज्ञापन
इसी तरह ट्रेन संख्या 12204 अमृतसर-सहरसा गरीब रथ, ट्रेन संख्या 20506 नई दिल्ली-डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस, ट्रेन संख्या 20504 नई दिल्ली-डिब्रूगढ़ टाउन राजधानी एक्सप्रेस, जम्मूतवी- पुणे झेलम एक्सप्रेस, ट्रेन संख्या 15128 नई दिल्ली-वाराणसी काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस, ट्रेन संख्या 12313 सियालदाह-नई दिल्ली राजधानी, ट्रेन संख्या 12056 देहरादून-नई दिल्ली जन शताब्दी, ट्रेन संख्या 12877 रांची-नई दिल्ली गरीब रथ, ट्रेन संख्या 20839 रांची-नई दिल्ली राजधानी स्पेशल, ट्रेन संख्या 12033 कानपुर-नई दिल्ली शताब्दी, ट्रेन संख्या 12581 बनारस-नई दिल्ली सुपर फास्ट, ट्रेन संख्या 12523 न्यू जलपाईगुड़ी-नई दिल्ली सुपर फास्ट, ट्रेन संख्या 12925 मुंबई-अमृतसर एक्सप्रेस, ट्रेन संख्या 12715 नांदेड़-अमृतसर सचखंड व ट्रेन संख्या 22125 नागपुर-अमृतसर एक्सप्रेस को मार्ग में रोककर चलाया जाएगा।
विज्ञापन