फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Many special trains will run for Kanwar fair

Delhi News: कांवड़ मेले के लिए दौड़ेंगी की कई स्पेशल ट्रेनें

Sun, 13 Jul 2025 08:08 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jul 2025 08:08 PM IST
विज्ञापन
Many special trains will run for Kanwar fair
कांवड़ मेले के लिए दौड़ेंगी की कई स्पेशल ट्रेनें
विज्ञापन

-उत्तर रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए शुरू किया संचालन, कुछ ट्रेनों का हरिद्वार तक विस्तार और स्टेशनों पर
मिलेंगी सुविधाएंअमर उलाला ब्यूरो

नई दिल्ली। कांवड़ मेला के मद्देनजर उत्तर रेलवे ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं। 11 से 23 जुलाई 2025 तक हरिद्वार में आयोजित इस मेले में लाखों कांवड़िए गंगाजल लेकर अपने गंतव्य तक पहुंचते हैं। इस दौरान यात्रियों की भीड़ को देखते हुए उत्तर रेलवे ने विशेष ट्रेनों का संचालन, कुछ ट्रेनों का हरिद्वार तक विस्तार और स्टेशनों पर अतिरिक्त सुविधाओं की व्यवस्था की है। उत्तर रेलवे के मुख्य प्रवक्ता हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया, कांवड़ मेले को ध्यान में रखते हुए यात्रियों के लिए कई मेला स्पेशल चलाई जा रही हैं।


रेलवे की ओर से बताया कि दिल्ली-हरिद्वार स्पेशल ट्रेन दिल्ली से सुबह 3:05 बजे रवाना होकर सुबह 9:25 बजे हरिद्वार पहुंचेगी। वापसी में यह हरिद्वार से दोपहर 1:55 बजे चलेगी और रात 8:00 बजे दिल्ली पहुंचेगी। दिल्ली-शाहदरा-योग नगरी ऋषिकेश स्पेशल ट्रेन शाहदरा से सुबह 4:20 बजे रवाना होगी और दोपहर 11:00 बजे ऋषिकेश पहुंचेगी। वापसी में यह रात 8:35 बजे चलेगी और सुबह 3:50 बजे शाहदरा पहुंचेगी, दिल्ली-शामली-हरिद्वार डीईएमयू (ट्रेन नंबर 74022/74023) ट्रेन का संचालन हरिद्वार तक विस्तारित किया गया है। यह ट्रेन दिल्ली से रात 8:00 बजे चलेगी, शामली रात 10:50 बजे पहुंचेगी और हरिद्वार रात 1:55 बजे पहुंचेगी। वापसी में यह हरिद्वार से सुबह 3:05 बजे रवाना होगी और सुबह 9:25 बजे दिल्ली पहुंचेगी। वहीं दिल्ली-सहारनपुर-हरिद्वार मेमू (ट्रेन नंबर 64557/64558) मेमू ट्रेन का संचालन भी 25 जुलाई तक हरिद्वार तक किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, बिहार में जमालपुर, सुल्तानगंज, जसीडीह, वैद्यनाथधाम और दुमका के बीच भी विशेष ट्रेनें संचालित की जा रही हैं। वहीं ट्रेन नंबर 04318/04317 (ऋषिकेश–आलमनगर अनारक्षित मेला स्पेशल) ट्रेन 10 अगस्त तक प्रतिदिन संचालित होगी। योग नगरी ऋषिकेश से यह ट्रेन शाम 7:00 बजे चलेगी और अगले दिन सुबह 10:45 बजे आलमनगर पहुंचेगी। वापसी में, यह आलमनगर से दोपहर 12:05 बजे रवाना होकर रात 11:00 बजे ऋषिकेश पहुंचेगी। इस ट्रेन में 14 सामान्य श्रेणी और 2 एसएलआर कोच सहित कुल 16 कोच होंगे। यह ट्रेन रायवाला जंक्शन, मोतीचूर, हरिद्वार, ज्वालापुर, लक्सर, बालावाली, मुअज्जमपुर नारायण जंक्शन, नजीबाबाद जंक्शन, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली और शाहजहांपुर स्टेशनों पर रुकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed