{"_id":"629c72b56a26ce7afd6617fb","slug":"many-injured-and-dead-in-road-accident-in-pandav-nagar-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Accident: दिल्ली में सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई कार, एक की मौत, पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Accident: दिल्ली में सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई कार, एक की मौत, पांच घायल
Sun, 05 Jun 2022 02:39 PM IST
प्राची प्रियम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्राची प्रियम
Updated Sun, 05 Jun 2022 02:39 PM IST
सार
सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं, पांच अन्य लोग घायल हो गए। घटना शनिवार देर रात करीब एक बजे की है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली के पांडव नगर इलाके में शनिवार रात हुई सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं, पांच अन्य लोग घायल हो गए। घटना शनिवार देर रात करीब एक बजे की है। जानकारी के अनुसार कार और एक ट्रक के बीच भिड़ंत होने के कारण यह हादसा हुआ। कार हरिद्वार से लौटकर कारोलबाग की तरफ जा रही थी, तभी सड़क किनारे खड़ी ट्रक से उसकी टक्कर हो गई।
विज्ञापन
कार में छह लोग सवार थे। घटना के दौरान सभी घायल हो गए थे। सूचना मिलते ही पुलिस ने वहां पहुंचकर सभी को भर्ती कराया, लेकिन अस्पताल में एक घायल की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि अभी घायलों का इलाज किया जा रहा है, लेकिन घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।