Manish Sisodia: आप के प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवायजरी, इन रास्तों पर जाने से बचें
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार करने के बाद सीबीआई दोपहर 2 बजे दीन दयाल उपाध्याय मार्ग स्थित राऊज एवेन्यू कोर्ट में उन्हें पेश करेगी। इसके पहले आप के प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने ट्रैफिक एडवायजरी जारी की है।
विस्तार
सीबीआई द्वारा दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार करने के बाद आप नेताओं और कार्यकर्ताओं का विरोध जारी है। मनीष सिसोदिया को सीबीआई दोपहर 2 बजे दीन दयाल उपाध्याय मार्ग स्थित राऊज एवेन्यू कोर्ट में पेश करेगी। इसको देखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एयवायजरी जारी की है।
यातायात सलाह
विशेष यातायात व्यवस्था के कारण डीडीयू मार्ग पर मिंटो रोड से आईटीओ की ओर तथा इसके विपरीत दोनों मार्गों में यातायात प्रभावित रहेगा। कृपया इस मार्ग के प्रयोग से बचें|— Delhi Traffic Police (@dtptraffic) February 27, 2023विज्ञापन
मिंटो रोड से आईटीओ की ओर ट्रैफिक रहेगा प्रभावित
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने ट्वीट कर कहा है कि विशेष यातायात व्यवस्था के कारण डीडीयू मार्ग पर मिंटो रोड से आईटीओ की ओर तथा इसके विपरीत दोनों मार्गों में यातायात प्रभावित रहेगा। कृपया इस मार्ग के प्रयोग से बचें।आप पार्टी ने सिसोदिया की गिरफ्तारी के विरोध में भाजपा मुख्यालय पर प्रदर्शन करने का आह्वान किया है, जिसको लेकर पुलिस ने आम आदमी पार्टी के समर्थकों को भाजपा मुख्यालय जाने से रोकने के लिए आईटीओ के पास डीडीयू मार्ग पर बैरिकेड लगाकर रोड को बंद कर दिया है। इसके साथ ही बड़े अधिकारी पल-पल की जानकारी ले रहे हैं।