फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   man who cheated on the pretext of government jobs arrested

एयरफोर्स व रेलवे में नौकरी का झांसा देकर करोड़ों की ठगी करने वाला गिरफ्तार

Fri, 08 Jan 2021 12:27 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jan 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
man who cheated on the pretext of government jobs arrested
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने एयरफोर्स और रेलवे में नौकरी दिलाने का झांसा देकर 2.7 करोड़ की ठगी करने वाले बर्खास्त एयरफोर्स कर्मी को आगरा से गिरफ्तार किया है। पुलिस उसके एक सहयोगी को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। दोनों इंस्टीट्यूट में पढ़ने वाले छात्रों को अपने जाल में फंसाकर ठगी को अंजाम देते थे।
विज्ञापन

शाखा के संयुक्त आयुक्त डॉक्टर ओ पी मिश्रा ने बताया कि आरोपी की पहचान आगरा यूपी निवासी चक्रवीर चौधरी के रूप में हुई है। वह एयरफोर्स में कॉरपोरल के पद पर कार्यरत था। लेकिन संदिग्ध गतिविधि की वजह से उसे नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया था। वर्ष 2015 में विंग कमांडर तेजवीर सिंह ने आर्थिक अपराध शाखा में फर्जीवाड़े की शिकायत की।
विज्ञापन

इसमें बताया कि कुछ लोग एयरफोर्स और रेलवे में नौकरी का झांसा देकर बेरोजगारों से ठगी कर रहे हैं। युवकों को फर्जी नियुक्ति पत्र सौंपकर उनसे लाखों वसूल रहे हैं। छानबीन में त्रिलोकपुरी दिल्ली के रहने वाले थान सिंह और एयरफोर्स से बर्खास्त कॉरपोरल चक्रवीर चौधरी की संलिप्ता सामने आयी। जांच में पता चला कि आरोपियों ने अब तक 18 लोगों से 2.7 करोड़ की ठगी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपराध शाखा ने छानबीन के बाद वर्ष 2015 में मामला दर्ज कर पीड़ितों के बयान दर्ज किए। पता चला कि थान सिंह और चक्रवीर चौधरी ने उन्हें नौकरी का झांसा दिया और उनके असली दस्तावेजों व फोटो कॉपी लेने के बाद उन्हें फर्जी साक्षात्कार पत्र व नियुक्ति पत्र सौंप कर लाखों ठग लिये।

पुलिस ने 29 नवंबर 2019 में थान सिंह को गिरफ्तार कर लिया। मुख्य आरोपी चक्रवीर फरार हो गया। शाखा ने उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी करवाया और पिछले साल दिसंबर माह में उसे अदालत से भगोड़ा करार करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed