फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   man shot dead another for Refusing to have a relationship in delhi

Delhi : संबंध बनाने से इंकार करने पर गोली मारकर हत्या, फिरौती मांगी और पुलिस को किया गुमराह, आखिरकार गिरफ्तार

Fri, 04 Aug 2023 01:32 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 04 Aug 2023 01:32 AM IST
सार

इसके बाद मृतक के शव को सूटकेस में रखकर द्वारका के नाले में फेंक दिया। आरोपी ने पुलिस को गुमराह करने के लिए फिरौती मांगना शुरू कर दिया। उसने पहली बार 20 लाख और दूसरी बार 17 लाख रुपये की फिरौती मांगी। ग्रेटर कैलाश थाना पुलिस ने हत्या की इस गुत्थी को सुलझाते हुए आरोपी शशांक सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
man shot dead another for Refusing to have a relationship in delhi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

संबंध न बनाने से नाराज युवक ने योगेश कुमार (32) की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद मृतक के शव को सूटकेस में रखकर द्वारका के नाले में फेंक दिया। आरोपी ने पुलिस को गुमराह करने के लिए फिरौती मांगना शुरू कर दिया। उसने पहली बार 20 लाख और दूसरी बार 17 लाख रुपये की फिरौती मांगी। ग्रेटर कैलाश थाना पुलिस ने हत्या की इस गुत्थी को सुलझाते हुए आरोपी शशांक सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। कार के पेट्रोल टैंक पर लगे स्टिकर से आरोपी की पहचान हुई थी।

विज्ञापन


दक्षिण जिला पुलिस उपायुक्त चंदन चौधरी ने बताया कि दक्षिणपुरी निवासी योगेश कुमार के गायब होने की शिकायत अंबेडकर नगर थाने में 10 जुलाई को दी गई थी। शिकायत में कहा गया था कि योगेश कुमार नौ जुलाई को नौकरी के लिए इंटरव्यू देने की बात कह कर घर से निकला था। योगेश के पिता ने 14 जुलाई को पुलिस को फिर सूचना दी कि उसके बेटे योगेश को रिहा करने के लिए अज्ञात नंबर से 20 लाख रुपये की फिरौती मांगी गई है। दक्षिण जिले की कई टीमों के अलावा ग्रेटर कैलाश-एक थानाध्यक्ष अजीत सिंह की देखरेख में एसआई पीसी शर्मा, एएसआई कमलेश व हवलदार सुनील की टीम भी मामले की जांच कर रही थी। पीडि़त परिवार के पास 17 जुलाई को फिर फिरौती का कॉल आया और 17 लाख रुपये मांगे। फिरौती के लिए इस्तेमाल किया गया नंबर बिहार का था।
विज्ञापन


पुलिस को जांच में पता लगा कि पीडि़त योगेश ने नौ जुलाई को प्लाजा मॉल, सेक्टर 16, द्वारका से एक पिज्जा खरीदा था। उसका बिल का भुगतान ऑनलाइन किया था। उसके ऑनलाइन लेनदेन के एसएमएस के अनुसार इंस्पेक्टर अजीत सिंह की टीम ने मॉल के सीसीटीवी की फुटेज चेक की। पता लगा कि योगेश एक सफेद रंग की स्विफ्ट कार से ड्राइवर साइड से काली पोशाक पहने युवक के साथ बाहर निकल रहा था। जांच से पता लगा कि कार के ईंधन टैंक कैप/ढक्कन पर एक विशेष निशान और शब्द था। इसके बाद एसआई पीसी शर्मा की टीम ने न्यू अशोक नगर निवासी शशांक(27) को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टी में मुलाकात के बाद दोनों में हुई नजदीकी 
शशांक ने खुलासा किया कि उसकी मृतक योगेश से मुलाकात एक पार्टी में हुई थी। इसके बाद उनकी मुलाकातें होने लगीं। मृतक योगेश बेरोजगार था। शशांक ने उसे नौकरी के लिए बायोडाटा के साथ नौ जुलाई को मूलचंद पर बुलाया। इसके बाद दोनों द्वारका सेक्टर 16 गए। यहां पर योगेश ने एक मॉल से पिज्जा खरीदा। उन्होंने बीयर भी ली और द्वारका सेक्टर 14 स्थित सुनसान जगह की ओर चले गए। शशांक सिंह अवैध संबंध न बनाने पर नाराज था और इस बात को लेकर दोनों के बीच मनमुटाव हो गया था। नाराज शशांक ने पिस्तौल निकालकर योगेश को गोली मार दी। दोनों ही समलैंगिकों की पार्टियों में मिलते थे। आरोपी ने 12 जुलाई को पिस्तौल यमुना नदी में फेंक दी थी।


पुलिस को गुमराह करने लगा
शशांक ने एक फर्जी सिम कार्ड खरीदा और पुलिस जांच को गुमराह करने के लिए मृतक योगेश के परिवार को फिरौती के लिए कॉल करने लगा। पार्टियों के दौरान लोगों पर प्रभाव डालने के लिए उसने बिहार के अपने एक दोस्त से पिस्तौल खरीदी थी। आरोपी के कब्जे से 14 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed