फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   man killed his friend for allegedly demanding sexual favours from him police arrested

दिल्ली: यौन संबंध बनाना चाहता था युवक, मना किया तो कर दी दोस्त की हत्या

Mon, 22 Mar 2021 10:44 PM IST
सुशील कुमार कुमार पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Mon, 22 Mar 2021 10:44 PM IST
विज्ञापन
man killed his friend for allegedly demanding sexual favours from him police arrested
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
मयूर विहार इलाके में यौन संबंध बनाने के लिए दवाब बनाने पर एक युवक ने अपने 32 वर्षीय दोस्त की ईंट से कुचलकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद वह आत्मसमर्पण करने खुद ही थाने जा रहा था। इसी दौरान कपड़े पर खून लगा देखकर गश्त कर रहे क्यूआरटी टीम ने युवक को हिरासत में ले लिया। 
विज्ञापन


पूछताछ में युवक ने अपने दोस्त की हत्या करने की बात कही। पुलिस उसके निशानदेही पर घटनास्थल पर पहुंची जहां एक युवक लहूलुहान हालत में पड़ा था। जिसे पुलिस ने पास के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। छानबीन में पता चला की दोनों की तीन साल पहले फेसबुक पर दोस्ती हुई थी।
विज्ञापन


जिला पुलिस उपायुक्त दीपक यादव ने बताया कि मृतक की शिनाख्त त्रिलोकपुरी निवासी भरत (32) के रूप में हुई। जबकि हत्यारे की पहचान त्रिलोकपुरी निवासी मोनू (22) के रूप में हुई है। भरत अपने माता-पिता, तीन भाई व बहन के साथ सेक्टर 11 त्रिलोकपुरी में रहता था। उसका पिता ऑटो चालक है। वह इलेक्ट्रॉनिक सामान को ऑनलाइन बेचता था। भरत के परिवार वालों ने बताया कि रविवार शाम मोनू उसके घर आया था और भरत के अपने साथ लेकर चला गया। जाने के दौरान भरत ने अपनी बहन को कहा कि वह पार्टी में जा रहा है और देर रात वापस आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोनू ने पुलिस को बताया कि वह रात भर इधर से उधर घुमते रहे। फिर उन्होंने शराब पी और तड़के करीब चार बजे वसुंधरा एंक्लेव पहुंचे। जहां दोनों के बीच यौन संबंध बनाने को लेकर विवाद हो गया। मोनू ने वहां पड़े ईंट उठाकर भरत के सिर व चेहरे पर तब तक हमला करता रहा जब तक वह शिथिल नहीं पड़ गया। हत्या करने के बाद वह पैदल ही मयूर विहार थाने जा रहा था। 

इसी दौरान गश्त कर रहे पुलिस टीम को मोनू दिखा। जिसके कपड़े पर खून लगा था। पुलिसकर्मियों ने उसे रोककर पूछताछ की। हत्या का खुलासा करने पर पुलिस टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उसके निशानदेही पर वसुंधरा एंक्लेव पहुंची। जहां फुटपाथ पर भरत को लहूलुहान देखा। पुलिस ने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

फेसबुक पर तीन साल पहले हुई थ  दोस्ती
पूछताछ में मोनू ने बताया कि तीन साल पहले उसकी भरत से फेसबुक पर दोस्ती हुई थी। उसके बाद दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई और फिर मिलने लगे। आरोपी के मुताबिक उसका दोस्त समलैंगिक था। पिछले कुछ दिन से उसका दोस्त उसपर यौन संबंध बनाने का दवाब बना रहा था और ऐसा नहीं करने पर ब्लैकमेल करने की धमकी दे रहा था। इस बात से परेशान होकर उसने भरत की हत्या कर दी।


दोनों के बीच लेन-देन की बात आई सामने
भरत के पिता ने बताया कि उसके बेटे ने करीब दो साल पहले मोनू को सवा लाख रुपये उधार दिए थे। उन पैसों से मोनू ने एक नई मोटरसाइकिल खरीदी थी। मोनू ने अपने परिवार में इस बात की जानकारी किसी को नहीं दी थी। भरत इन दिनों मोनू से पैसे की मांग कर रहा था। वह पैसे देने में आनाकानी कर रहा था। पिता का आरोप है कि पैसे मांगने पर उनके बेटे की हत्या की गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोप की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed