{"_id":"60697e530170b02039399998","slug":"man-attacks-elder-brother-and-his-son-with-acid-as-stopped-for-consuming-drugs-and-liquor","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: नशा करने से मना किया तो युवक ने बड़े भाई और चार साल के मासूम भतीजे पर डाला तेजाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: नशा करने से मना किया तो युवक ने बड़े भाई और चार साल के मासूम भतीजे पर डाला तेजाब
Sun, 04 Apr 2021 02:22 PM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: प्राची प्रियम
Updated Sun, 04 Apr 2021 02:22 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
राजधानी दिल्ली के ख्याला इलाके में नशा करने से मना करने पर एक युवक ने अपने बड़े भाई पर तेजाब उड़ेल दिया। घटना में आरोपी का बड़ा भाई और उसका चार साल का बेटा झुलस गया। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पीड़ित के बयान पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। घटना के बाद से आरोपी फरार है।
मूलत: बिहार के आरा का रहने वाले अखिलेश कुमार ने पुलिस को बताया कि वह अपनी पत्नी, चार साल का बेटा करण और छोटे भाई मिथलेश के साथ विष्णु गार्डन इलाके में रहता है। वह एक फैक्टरी में काम करता है। उसका भाई नशे का आदी है। कई बार वह उसे नशा नहीं करने के लिए कह चुका है। लेकिन हर बार वह उससे झगड़ा करने लगता था। शुक्रवार सुबह इसी बात को लेकर दोनों भाइयों के बीच झगड़ा हुआ। झगड़ा करने के बाद मिथलेश घर से बाहर चला गया।
उसके कुछ देर बाद अखिलेश अपनी पत्नी और बच्चे को गांव छोड़ने के लिए ऑटो का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान मिथलेश हाथ में एक प्लास्टिक का बोतल लेकर आया। अखिलेश के पास आने के बाद वह बोतल उसके शरीर पर उड़ेल दिया। इससे उसके शरीर में जलन होने लगा। उस समय उसने चार साल के बेटे करण को गोद में ले रखा था। ज्वलनशील पदार्थ बच्चे के शरीर पर गिरा और बेटा जोर जोर से रोने लगा। घटना को अंजाम देकर मिथलेश वहां से फरार हो गया।
विज्ञापन
अखिलेश अपने बच्चे को लेकर पास के अस्पताल में पहुंचा। जहां से डॉक्टरों ने उसके बेटे को दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल रेफर कर दिया। पिता-पुत्र वहां से डीडीयू अस्पताल पहुंचे। जहां पता चला कि उन पर तेजाब डाला गया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस अस्पताल पहुंची। पुलिस आरोपी की तलाश में उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।