फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Man arrested for Rs 1.58 lakh traffic app fraud

Delhi News: 1.58 लाख रुपये के ट्रैफिक ऐप धोखाधड़ी में गिरफ्तार

Tue, 26 Aug 2025 10:09 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 26 Aug 2025 10:09 PM IST
विज्ञापन
Man arrested for Rs 1.58 lakh traffic app fraud
नई दिल्ली। उत्तर-पश्चिमी जिला पुलिस ने 1.58 लाख रुपये के ट्रैफिक ऐप धोखाधड़ी के आरोप में पंजाब निवासी जालसाज को गिरफ्तार किया है। उसने ट्रैफिक चालान का झांसा देकर मोबाइल एप्लिकेशन इंस्टॉल करने को कहा और फिर पीड़ित का फोन हैक कर लिया।
विज्ञापन

उत्तर-पश्चिमी जिला पुलिस उपायुक्त भीष्म सिंह ने बताया कि जालंधर निवासी आरोपी अजय कुमार ने चोरी की रकम अपने क्रेडिट कार्ड खाते में ली थी। इसे बाद में उसने भुनाया और पुलिस से बचने के लिए पैसे को कई बैंक खातों में जमा कर दिया। अपराध में इस्तेमाल किया गया क्रेडिट कार्ड बरामद कर लिया गया है। पूछताछ के दौरान अजय कुमार ने खुलासा किया कि वह समर नाम के अन्य व्यक्ति के साथ काम कर रहा था, जो पुर्तगाल स्थित एक अंतरराष्ट्रीय नंबर के माध्यम से काम करता था। समर ने अजय को ठगी गई रकम को निकालने और फिर से अन्य बैंक खातों में जमा करने निर्देश दिया था।
विज्ञापन

पुलिस उपायुक्त भीष्म सिंह ने बताया कि आरोपी ने पीड़ित को लंबित ट्रैफिक चालान सूचना के रूप में एप इंस्टॉल करने के लिए राजी किया। इससे आरोपी की पहुंच पीडि़त के मोबाइल तक हो गई। इसके बाद आरोपी ने पीडि़त के बैंक खाते से पैसे निकाल लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed