{"_id":"611a403a45c69707da72e763","slug":"maid-killed-after-robbing","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: घर में घुसकर लूटपाट के बाद घरेलू सहायिका की हत्या, मकान मालिक ने दी पुलिस को जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: घर में घुसकर लूटपाट के बाद घरेलू सहायिका की हत्या, मकान मालिक ने दी पुलिस को जानकारी
Mon, 16 Aug 2021 04:33 PM IST
Trainee Trainee
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: Trainee Trainee
Updated Mon, 16 Aug 2021 04:33 PM IST
सार
ईस्ट पटलेनगर इलाके में रविवार को अज्ञात बदमाश एक कारोबारी के घर में घुसकर घरेलू सहायिका की बेरहमी से हत्या करके लॉकर से लाखों की जूलरी और नकदी लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ईस्ट पटलेनगर इलाके में रविवार को अज्ञात बदमाश एक कारोबारी के घर में घुसकर घरेलू सहायिका की बेरहमी से हत्या करके लॉकर से लाखों की जूलरी और नकदी लेकर फरार हो गए। सूचना के बाद पुलिस के उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचे और एफएसएल टीम को भी बुलवाया गया। मृतका के सिर में चोट के गहरे जख्म मिले हैं। शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया। पुलिस को सोमवार दोपहर तक आरोपियों के बारे में कोई सुराग हाथ नहीं लगा था।
विज्ञापन
डीसीपी जसमीत सिंह के मुताबिक ईस्ट पटेल नगर में कारोबारी प्रीतपाल सिंह परिवार के साथ रहते हैं। वह पत्नी व परिवार के अन्य लोगों के साथ लंच करने के लिए राजौरी गार्डन के होटल में गए थे। ऐसे में पीछे नौकरानी सरिता (35) घर में अकेली थी। हालांकि उस वक्त घर में दो इलेक्ट्रिशयन काम कर रहे थे। शाम करीब साढे़ पांच बजे मकान मालिक के घर आने पर घटना का खुलासा हुआ।
विज्ञापन
घरेलू सहायिक का खून से लथपथ शव देखकर वह हतप्रभ रह गए। कमरे में देखा लाकर खुला पड़ा और जूलरी व नकदी गायब थी। घर में सामान भी बिखरा पड़ा था। तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस को इलेक्ट्रिशयन पर शक है, जो घटना के बाद से फरार हैं। दोनों ही कारोबारी के परिचित हैं। पुलिस शक के आधार पर उनकी तलाश में जुटी है।
विज्ञापन