फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   LPG Gas Cylinder Price Today in Delhi News Update: Commercial Gas LPG prices for commercial cylinders increased by Rs 266 from today onwards in Delhi

LPG Gas Cylinder Price: एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में बढ़ोतरी, दिल्ली में 266 रुपये महंगा हुआ, घरेलू उपयोग करने वालों को राहत

Mon, 01 Nov 2021 08:56 AM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Mon, 01 Nov 2021 08:56 AM IST
सार

व्यवसायिक कामों के लिए प्रयोग किए जाने वाले एलपीजी सिलेंडरों के दाम में सोमवार से 266 रुपये की बढ़ोतरी हो गई है। अब दिल्ली में 19 किलो के एलपीजी सिलेंडरों के दाम 1734 से बढ़कर 2000.50 रुपये हो गए हैं।

विज्ञापन
LPG Gas Cylinder Price Today in Delhi News Update: Commercial Gas LPG prices for commercial cylinders increased by Rs 266 from today onwards in Delhi
एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत आज

विस्तार

राजधानी दिल्ली में लोगों की जेब को एक और झटका लगा है। व्यवसायिक कामों के लिए प्रयोग किए जाने वाले एलपीजी सिलेंडरों के दाम में सोमवार से 266 रुपये की बढ़ोतरी हो गई है। अब दिल्ली में 19 किलो के एलपीजी सिलेंडरों के दाम 1734 से बढ़कर 2000.50 रुपये हो गए हैं। हालांकि घरेलू कामों के लिए खरीदे जाने वाले सिलेंडरों की कीमत में वृद्धि नहीं हुई है।
विज्ञापन


पेट्रोल डीजल की कीमतें भी बढ़ीं
एलपीजी के दामों में वृद्धि के साथ ही पेट्रोल डीजल की कीमतों में भी आग लगी हुई है। सरकारी तेल कंपनियों की ओर से आज पांचवें दिन भी पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी हुई है। आज डीजल के दाम 34 से 39 पैसे तो वहीं पेट्रोल के दामों में 31 से 35 पैसे की बढ़ोतरी हुई है। दिल्ली समेत कई राज्यों में इसके दाम 100 रुपये से ऊपर पहुंच चुके हैं। दिल्ली में पेट्रोल का दाम 109.69 रुपये जबकि डीजल का दाम 98.42 रुपये प्रति लीटर है। देश में रोजाना बढ़ते पेट्रोल-डीजल के दाम आम आदमी की आमदनी पर असर डाल रहे हैं। 
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed