{"_id":"650d9ac0d1f6800a72073e84","slug":"loudspeakers-will-be-able-to-play-till-12-midnight-during-ramlila-and-durga-puja-in-delhi-2023-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: इन कार्यक्रमों में रात 12 बजे तक बजा सकेंगे लाउडस्पीकर, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दी मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: इन कार्यक्रमों में रात 12 बजे तक बजा सकेंगे लाउडस्पीकर, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दी मंजूरी
Fri, 22 Sep 2023 07:18 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: श्याम जी.
Updated Fri, 22 Sep 2023 07:18 PM IST
सार
दिल्ली सीएमओ के बयान में कहा गया है कि रामलीला आयोजकों को पुलिस से अनुमति लेनी होगी। इसके बाद ही लाउस्पीकर बजा सकेंगे।
विज्ञापन
सीएम अरविंद केजरीवाल
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रामलीला और दुर्गा पूजा समारोह के दौरान आधी रात तक लाउडस्पीकर के इस्तेमाल की विशेष छूट दी है। रात 12 बजे तक लाउडस्पीकर बजाने की इजाजत है, लेकिन दिल्ली में रात 10 बजे तक ही लाउडस्पीकर बजा सकेंगे। यह घोषणा केजरीवाल द्वारा लव कुश रामलीला समिति के पदाधिकारियों के एक प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात के एक दिन बाद आई है।
विज्ञापन
दिल्ली सीएमओ ने शुक्रवार को एक बयान जारी किया। सीएमओ के बयान में कहा गया है कि रामलीला आयोजकों को पुलिस से अनुमति लेनी होगी और यह सुनिश्चित करना होगा कि लाउडस्पीकर के इस्तेमाल से आवासीय क्षेत्रों में शोर के स्तर का उल्लंघन न हो।
विज्ञापन
दुर्गा पूजा और रामलीला समारोह के दौरान रात 12 बजे तक लाउडस्पीकर के इस्तेमाल की अनुमति होगी। फिलहाल राष्ट्रीय राजधानी में रात 10 बजे तक ही लाउडस्पीकर के इस्तेमाल की इजाजत है। छूट के संबंध में फाइल उपराज्यपाल वीके सक्सेना को भेज दी गई है।
विज्ञापन