फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Light rain with strong winds likely in Delhi today

delhi weather Report : आज तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश की संभावना, कुछ दिन नर्म रहेंगे गर्मी के तेवर

Fri, 27 May 2022 05:58 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 27 May 2022 05:58 AM IST
सार

शुक्रवार को तेज हवाएं चलने के साथ हल्की बारिश से और राहत मिल सकती है। इसके अगले दिन भी आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। सप्ताह के अंत तक गर्मी के तेवर नरम रहेंगे।

विज्ञापन
Light rain with strong winds likely in Delhi today
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी में इन दिनों भीषण गर्मी से राहत मिली हुई है। इस कड़ी में शुक्रवार को तेज हवाएं चलने के साथ हल्की बारिश से और राहत मिल सकती है। इसके अगले दिन भी आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। सप्ताह के अंत तक गर्मी के तेवर नरम रहेंगे।

विज्ञापन


मौसम विभाग के मुताबिक, बीते 24 घंटे में अधिकतम तापमान सामान्य से चार कम 36.7 व न्यूनतम तापमान भी सामान्य से चार कम 22.5 डिग्री सेल्सियस रहा। नई दिल्ली इलाके में दिन में कुछ समय के लिए बादलों ने घेरा, लेकिन कुछ समय बाद छंट गए। हवा में नमी का स्तर 36 से 90 फीसदी रहा।
विज्ञापन


मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटे में बादल छाए रहने के साथ कुछ जगहों पर हल्की बारिश दर्ज की जा सकती है। अधिकतम तापमान 39 व न्यूनतम पारा 24 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज होने की संभावना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed