फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Liberian woman arrested from IGI airport for cocain smuggling

दिल्ली: हवाई अड्डे से विदेशी महिला गिरफ्तार, कुर्ते के बटन से 13.26 करोड़ रुपये की कोकीन बरामद

Wed, 29 Jun 2022 12:51 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Wed, 29 Jun 2022 12:51 PM IST
सार

महिला की तलाशी के दौरान अधिकारियों ने एक बैग देखा जिसमें 11 कुर्ते थे। सभी कुर्तों में बेतरतीब ढंग से बड़े-बड़े बटन सिले गए थे। उन बटनों के अंदर से 947 ग्राम कोकीन बरामद किया गया।

विज्ञापन
Liberian woman arrested from IGI airport for cocain smuggling
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (आईजीआई) हवाई अड्डे से बुधवार सुबह लाइबेरिया की एक महिला को सीमा शुल्क विभाग द्वारा गिरफ्तार किया गया। विभाग ने बताया कि महिला पर 13.26 करोड़ रुपये की कोकीन तस्करी का आरोप है।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि उक्त महिला यात्री को रविवार को इथियोपिया की राजधानी अदीस अबाबा से दिल्ली आने के बाद रोका गया था। महिला की तलाशी के दौरान सीमा शुल्क अधिकारियों ने एक बैग देखा जिसमें 11 कुर्ते थे। आश्चर्य की बात यह है कि उन सभी कुर्तों में बेतरतीब ढंग से बड़े-बड़े बटन सिले गए थे।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि कुल 272 बटन थे जो इस डिजाइन के थे कि उन्हें खोलकर उनमें कुछ रखा भी जा सकता है। उन बटनों के अंदर से 947 ग्राम कोकीन बरामद किया गया। लाइबेरियाई पासपोर्ट धारक आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया और उसके पास से मिले ड्रग्स को भी जब्त कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed