{"_id":"5ea0650c8ebc3e907713c098","slug":"leader-of-opposition-demands-to-arvind-kejriwal-to-release-funds-for-mcd","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली : नेता प्रतिपक्ष ने की सीएम से एमसीडी के लिए फंड जारी करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली : नेता प्रतिपक्ष ने की सीएम से एमसीडी के लिए फंड जारी करने की मांग
Wed, 22 Apr 2020 10:22 PM IST
Trainee Trainee
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: Trainee Trainee
Updated Wed, 22 Apr 2020 10:22 PM IST
विज्ञापन
mcd
विधानसभा नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से कोरोना महामारी संकट के मद्देनजर तीनों एमसीडी को वित्तीय सहायता देने की मांग की है। मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में बिधूड़ी ने कहा कि वित्त वर्ष 2020-21 की पहली तिमाही के लिए अनुदान सहायता और ट्रांसफर शुल्क जारी करें।
विज्ञापन
बिधूड़ी ने यह भी कहा कि अफसोस की बात है कि बार-बार आग्रह करने के बावजूद मुख्यमंत्री इस मांग को नजरअंदाज कर रहे हैं। पत्र में इस बात पर चिंता जताई है कि उत्तरी दिल्ली नगर निगम अपनी खराब वित्तीय हालात की वजह से अपने डॉक्टरों, नर्सों, पैरा मेडिकल स्टाफ को दो महीने यानी फरवरी और मार्च के लिए उनके वेतन तक का भुगतान नहीं कर पाया है।
विज्ञापन
यहां तक कि सफाई कर्मचारियों को भी मार्च का वेतन नहीं मिला। पेंशन पाने वालों में से अधिकांश लोग मासिक पेंशन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। उत्तरी दिल्ली एमसीडी में 57 हजार कर्मचारी और 24 हजार पेंशनधारी हैं।
विज्ञापन