फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   kisan andolan in punjab latest news 27 trains will not run on Tuesday, 368 trains affected so far, 215 canceled

रेलवे अपडेट: आज नहीं चलेंगी 27 ट्रेनें, अभी तक 368 ट्रेन प्रभावित और 215 निरस्त, ये है वजह

Tue, 24 Aug 2021 12:34 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 24 Aug 2021 12:34 AM IST
सार

पंजाब में किसान आंदोलन की वजह से मंगलवार को 27 से ज्यादा ट्रेन नहीं चलेंगी। सोमवार को 65 ट्रेनों के रद्द होने से यात्री परेशान रहे। अभी तक 368 ट्रेन प्रभावित हुई हैं और 215 निरस्त रही हैं।
 

विज्ञापन
kisan andolan in punjab latest news 27 trains will not run on Tuesday, 368 trains affected so far, 215 canceled
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब में किसान आंदोलन की वजह से रेल यातायात व्यवस्था पूरे तरीके से चरमरा गई है। पिछले चार दिनों से प्रतिदिन औसतन सौ से अधिक ट्रेनें इस रूट पर प्रभावित हो रही हैं। मंगलवार को 27 से ज्यादा रेलगाड़ियां रद्द रहेंगी। रेल संचालन बेपटरी होने से आरक्षित टिकट बुक कराने वाले लगातार टिकट निरस्त कराने को मजबूर हैं। 

विज्ञापन


रेलवे स्टेशनों पर टिकट निरस्त कराने वालों की लंबी-लंबी लाइन लगी रह रही है तो वहीं पूछताछ काउंटर पर जम्मू, लुधियाना, होशियारपुर, चंडीगढ़ के लिए ट्रेन कब चलेंगी पूछने वालों तांता लगा रह रहा है।
विज्ञापन


उत्तर रेलवे के फिरोजपुर मंडल में किसान आंदोलन के कारण रेल यातायात बेपटरी हो गई है। सोमवार को इस रूट पर चलने वाली 81 ट्रेन प्रभावित हुईं जिसमें 65 ट्रेनों को निरस्त रहीं तो 11 ट्रेन अपने गंतव्य तक पहुंचने की जगह अन्य स्टेशन पर ही टर्मिनेट कर दी गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह चार ट्रेन को परिवर्तित रूट से चली। मंगलवार को भी बड़ी संख्या में ट्रेन प्रभावित होने की उम्मीद है। क्योंकि किसान फिलहाल पटरी से हटने के मूड में नहीं दिख रहे है। रेलवे ने 24 अगस्त के लिए 27 ट्रेनों को निरस्त रखने का निर्णय लिया है। 

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, 18 अगस्त से अभी तक कुल 368 ट्रेन किसान आंदोलन की वजह से प्रभावित हुईं हैं जिसमें 215 ट्रेन निरस्त कर दी गईं। इस वजह से यात्रियों को भी बेहद परेशानी हो रही है। 

मंगलवार को गाड़ी संख्या 02422, जम्मू तवी-अजमेर स्पेशल, गाड़ी संख्या 09612 अमृतसर-अजमेर स्पेशल, जम्मू-नई दिल्ली-जम्मू वंदे भारत एक्सप्रेस, नई दिल्ली-अमृतसर-नई दिल्ली, हावड़ा-अमृतसर-हावड़ा, लुधियाना-अंबाला-लुधियाना, लुधियाना लिंक एक्सप्रेस समेत 27 ट्रेन निरस्त कर दी गई है। 

25 ट्रेन अपने नियत स्टेशन से नहीं संचालित होंगी। रास्ते में ही मुसाफिरों को उतर कर बाकि दूरी अन्य यातायात के संसाधन से तय करना पड़ेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed