फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Khadi emerged as the biggest brand linked business with heritage and culture

Delhi: सबसे बड़ा ब्रांड बनकर उभरा खादी, व्यापार को विरासत व संस्कृति से जोड़ा, पीएम मोदी खुद करते हैं ब्रांडिंग

Wed, 16 Nov 2022 08:14 AM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 16 Nov 2022 08:14 AM IST
सार

मेले में पहली बार वाराणसी की हैंड मेड पश्मीना शॉल, हैंड मेड पेपर, जैकेट और शर्ट आए हैं, जो लोगों को खूब पसंद आ रहे हैं। युवाओं को हर एक सामान पर 20 फीसदी की छूट दी जा रही है। खादी पवेलियन नए रंग रूप और बड़े स्वरूप में नजर आ रहा है।

विज्ञापन
Khadi emerged as the biggest brand linked business with heritage and culture
दिल्ली व्यापार मेला 2022 - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दिल्ली ट्रेड फेयर में खादी ने व्यापार को देश की विरासत और संस्कृति से जोड़ा है और सबसे बड़ा ब्रांड बनकर उभरा है। एक तरफ सारा ट्रेड फेयर और दूसरी तरफ खादी का पवेलियन, जहां देश के सभी राज्यों के स्टाल मौजूद हैं। कच्छ से लेकर असम तक के लोग यहां खादी के सामान लेकर आए हैं। कर्नाटक की पटोला साड़ी, लकड़ी के खिलौने, डिजाइनर चरखे, विभिन्न राज्यों की साड़ियां, शॉल, शहद, साबुन, कुर्ते, जूते व कई दूसरे खास सामान मौजूद हैं।

विज्ञापन

मेले में पहली बार वाराणसी की हैंड मेड पश्मीना शॉल, हैंड मेड पेपर, जैकेट और शर्ट आए हैं, जो लोगों को खूब पसंद आ रहे हैं। युवाओं को हर एक सामान पर 20 फीसदी की छूट दी जा रही है। खादी पवेलियन नए रंग रूप और बड़े स्वरूप में नजर आ रहा है। पिछले साल ट्रेड फेयर में जहां खादी के करीब 50 स्टॉल लगे थे। पवेलियन को एक कोने में जगह मिली थी। वहीं इस बार नए हॉल-5 में यह सबसे बड़े पवेलियन में से एक है। करीब 2500 वर्ग मीटर के पवेलियन में 250 स्टॉल हैं। इनमें हर एक प्रांत के स्टॉल शामिल हैं। बापू और चरखे वाला सेल्फी प्वाइंट भी लोगों को आकर्षित कर रहा है। इस बार यहां दस लाख सेल्फी कराने का खादी का लक्ष्य है।

विज्ञापन
विज्ञापन

शहद की 12 से ज्यादा वेरायटी

मेले में खादी की दर्जनभर से अधिक शहद की वैरायटी उपलब्ध हैं। मनोज कुमार ने बताया कि खादी का शहद स्वीट क्रांति बनकर उभरी है। अपनी शुद्धता के कारण इसकी रिकार्ड तोड़ बिक्री हो रही है। इसके लिए खादी आदिवासी इलाकों में मधु उत्पाद लगाने के लिए सहयोग कर रहा है। दो दिन पहले उन्होंने खुद तमिलनाडु के धरमपुरी में 11 आदिवासी गांवों में जाकर मधुमक्खी पालन के लिए 800 बक्से लगवाए हैं। 

विज्ञापन

धागा और कपड़ा तैयार करने का दे रहे डेमो

पवेलियन में वाराणसी के कारीगर पश्मीना धागा और कपड़ा बनाने की तकनीक सिखा रहे। अभय श्रीवास्तव ने बताया कि उनके पास सफेद व चॉकलेटी दो रंग की पश्मीना शॉल व कुर्ते हैं। इनकी कीमत 12500 रुपये है। यह सर्दी में गर्म और गर्मी में ठंडक का एहसास कराते हैं। इनके पास हैंड मेड कुर्ता, पायजामा, कुर्ती, साड़ी भी है। काशी हस्तकला प्रतिष्ठान की ओर से ककून से धागा बनाने की तकनीक सिखाई जा रही है। संदीप सिंह ने बताया कि खादी में ककून रेशम की मांग ज्यादा है। ककून रेशम के कुर्ते पायजामें 2500-3000 रुपये में मिल रहे हैं।

सबसे ज्यादा तेजी से बिकने वाला ब्रांड बना खादी : मनोज कुमार

खादी ग्रामोद्योग आयोग के अध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि खादी दुनिया का सबसे बड़ा और तेजी से बिकने वाला ब्रांड बन गया है। पहली बार दिवाली के मौके पर खादी ने हफ्ते भर में 3 करोड 28 लाख की बिक्री की है। पिछले साल 1 लाख 15 हजार करोड़ रुपये की बिक्री कर सबसे बड़ा एफएमसीजी बनकर उभरा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कारण खादी का जीवंत स्वरूप निकलकर आया है। वह खुद इसकी ब्रांडिंग करते हैं। हम जिस पांच ट्रिलियन इकोनॉमी की बात करते हैं, उसमें खादी अहम भूमिका निभाएगा। सरकार नए आंत्रप्रेन्योर को 25 लाख से बढ़ाकर 50 लाख तक का लोन दे रही है। खादी ने वित्तीय वर्ष 2022-23 में 1237 करोड़ का मुनाफा कमाया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed