फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Kejriwal urge central government to ease up coronavirus vaccination rules allow everyone to get vaccinated

केजरीवाल का केंद्र से अनुरोध- अब सबको वैक्सीन लगाने की दें इजाजत, तीन महीने में पूरी दिल्ली को लग जाएगा

Thu, 18 Mar 2021 04:39 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Thu, 18 Mar 2021 04:39 PM IST
विज्ञापन
Kejriwal urge central government to ease up coronavirus vaccination rules allow everyone to get vaccinated
अरविंद केजरीवाल - फोटो : एएनआई

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में बढ़ते कोरोना के मामलों को लेकर आज आपात बैठक बुलाई थी जिसके बाद उन्होंने डिजिटल प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। इसमें उन्होंने केंद्र से अपील की है कि अब देश में बड़ी संख्या में वैक्सीन का उत्पादन हो रहा है तो हर आयु वर्ग के लोगों को कोरोना का टीका लगवाने की इजाजत दी जाए।

विज्ञापन


केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में बीते दिनों में कोरोना के मामलों में कुछ बढ़ोतरी देखने को मिली है। पिछले साल जिस तरह 6000, 7000, 8000 प्रतिदिन केस आ रहे थे वैसा तो नहीं है लेकिन कल 500 से ज्यादा केस आए तो हमने बैठक की। यह बढ़ोतरी बहुत ज्यादा तो नहीं है, घबराने की जरूरत नहीं लेकिन आप एहतियात बरतें।
विज्ञापन


सरकार हर जरूरी कदम उठा रही है। सरकार विशेषज्ञों की भी राय ले रही है। दिल्ली सरकार लगातार एक्सपर्ट के संपर्क में है और उनके कहे अनुसार कदम उठा रही है। पिछले कुछ समय से रोजाना 100-150 केस आने के चलते पूरे सिस्टम में जो ढिलाई आ गई थी उसमें आज सख्ती के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


केजरीवाल ने बताया कि, ट्रैकिंग, ट्रेसिंग और टेस्टिंग का फॉर्मूला सख्ती से दोबारा लागू करना है। लेकिन जैसा कि हम जानते हैं कि जनवरी से देशभर में कोरोना के टीकाकरण का कार्यक्रम शुरू हुआ है, उससे कोरोना होने के चांस काफी कम हो जाते हैं।



केजरीवाल ने कहा कि, एक ओर जहां वैक्सीन आ गई है, वहीं कोरोना के मामलों का दोबारा से बढ़ना सही बात नहीं है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में इस समय 30-40 हजार लोगों को रोजाना वैक्सीन लग रही है। इसे बढ़ाने की जरूरत है। साथ ही सिस्टम में मौजूद कमियों को भी दूर करने की जरूरत है। लोगों को भी वैक्सीन से डरने की जरूरत नहीं है, मैंने और मेरे माता-पिता ने भी लगवाई है तो मेरी अपील सबसे है कि वो वैक्सीन लगवाएं।


केजरीवाल ने कहा कि टीकाकरण की संख्या को लाख से सवा लाख तक रोजाना करने की हमारी योजना है। इसके लिए सुबह 9.00 बजे से रात 9.00 बजे तक टीकाकरण की योजना है। उन्होंने कहा कि हम केंद्र से अपील करते हैं कि टीकाकरण के नियमों में भी ढील दें ताकि ज्यादा सेंटरों पर टीकाकरण हो सके। क्योंकि अब हमारे पास दो महीने का एक्सपीरिएंस है।

केजरीवाल ने केंद्र से अपील की है कि जब हम इतनी बड़ी संख्या में वैक्सीन का उत्पादन कर रहे हैं तो सरकार को टीकाकरण सबके लिए खोल देना चाहिए। बस जो डॉक्टर कहते हैं कि 18 साल से कम वाले न लगवाएं उन्हें छोड़कर सबको वैक्सीन लगवाने की इजाजत देनी चाहिए। तब हम तीन महीने में पूरी दिल्ली को टीका लगा देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed