फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Kejriwal accepted the resignation of aap ministers Manish Sisodia and Satyendar Jain

Delhi politics: आखिर क्या कारण है कि सिसौदिया और सत्येंद्र जैन ने दिया इस्तीफा, जानिए आप का आगे का प्लान

Tue, 28 Feb 2023 08:06 PM IST
अभिषेक वर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: अभिषेक वर्मा Updated Tue, 28 Feb 2023 08:06 PM IST
सार

आम आदमी पार्टी ने एक बार फिर नैतिकता की बात कहकर पार्टी के दो मंत्रियों का इस्तीफा मंजूर कर लिया है। इससे पहले भगवंत मान सरकार ने भी आरोप में घिरे कैबिनेट मंत्री फौजा सिंह सरारी का इस्तीफा भी मंजूर किया था।

विज्ञापन
Kejriwal accepted the resignation of aap ministers Manish Sisodia and Satyendar Jain
अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन ने अपने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दोनों का इस्तीफा मंजूर भी कर लिया। भ्रष्टाचार के मुद्दे को हथियार बनाकर सत्ता में आई आम आदमी पार्टी ने अपने इस कदम से लोगों के बीच पार्टी की स्वच्छ छवि को पेश करने की कोशिश की है। हालांकि, मंत्री सत्येंद्र जैन से नौ महीने बाद पार्टी ने इस्तीफा लिया इस पर लगातार प्रश्न भी उठ रहे हैं। इसके बावजूद पार्टी जनता के बीच नैतिकता का संदेश देना चाहती है।

विज्ञापन


भाजपा आम आदमी पार्टी को भ्रष्टाचार के मुद्दे पर लगातार घेर रही थी। सत्येंद्र जैन के मामले के बाद पार्टी में दूसरे नंबर पर काबिज मनीष सिसोदिया पर जैसे ही कथित शराब घोटाले में सीबीआई ने शिकंजा कसा तो भाजपा ने पार्टी और उनके नेताओं पर आरोप लगाना शुरू कर दिया था। भाजपा आरोप में फंसे मंत्रियों से इस्तीफा मांग रही थी। कहा जा रहा है कि एक के बाद एक मुद्दे पर घिरता देख पार्टी के द्वारा यह कदम उठाया गया है। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता सांसद संजय सिंह ने इसे नैतिकता की संज्ञा दी है, और उलटा भाजपा पर निशाना साधा है कि हमारे नेताओं ने नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दिया है आप अपने आरोपी एक नेता से इस्तीफा नहीं ले सकते। कहीं न कहीं पार्टी आम जनता के बीच साफ संदेश देना चाहती है कि उनकी भ्रष्टाचार के खिलाफ सोच एक है, पार्टी के अंदर भी लोगों को बख्शा नहीं जा सकता है। मनीष सिसोदिया के ऊपर लगे आरोप भले ही सिद्ध नहीं हुए हैं लेकिन पार्टी अपनी ओर से कोई गलती नहीं करना चाहती है, जिससे आगे किसी भी चुनाव में उसे इस सवाल का जवाब देना पड़े।

विज्ञापन

भगवंत मान सरकार के कैबिनेट मंत्री का भी हुआ था इस्तीफा

पंजाब की भगवंत मान सरकार के कैबिनेट मंत्री फौजा सिंह सरारी से इस्तीफा दिया था। पिछले साल 11 सितंबर को फौजा सिंह सरारी के कथित भ्रष्टाचार का एक ऑडियो वायरल हुआ था। इस ऑडियो को खुद उनके ओएसडी तरसेम कपूर ने लीक किया था। इसके बाद से ही सरारी को लेकर आम आदमी पार्टी सवालों के कठघरे में थी। विपक्ष लगातार मुख्यमंत्री भगवंत मान और आम आदमी पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व पर फौजा सिंह सरारी का बचाने का आरोप लगा रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि मनीष सिसोदिया को सीबीआई ने दिल्ली की नई आबकारी नीति (2021-22) घोटाला मामले में गिरफ्तार किया था, जिसके बाद सोमवार को राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश करने के बाद अदालत ने उन्हें पांच दिन (4 मार्च तक) की सीबीआई रिमांड में भेज दिया था। आबकारी नीति मामले में मुश्किलों में फंसे मनीष सिसोदिया ने अपनी गिरफ्तारी को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था। सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को सिसोदिया की याचिका खारिज कर दी। कोर्ट ने कहा कि आपके लिए दिल्ली हाई कोर्ट में जमानत याचिका सहित विभिन्न कानूनी उपाय उपलब्ध हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed