दिल्ली में कबाड़ से मिला 'मानव कंकाल': स्क्रैप डीलर के पास स्कूल से पहुंचा था बॉक्स; पुलिस जांच में जुटी
दिल्ली में कबाड़ से कंकाल मिले से हड़कंप मच गया है। मध्य दिल्ली में एक स्वच्छता अभियान के दौरान कबाड़ में बॉक्स के अंदर से एक कंकाल जैसी वस्तु मिली है। जिसके बाद पुलिस जांच में जुट गई।
विस्तार
पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि स्क्रैप डीलर को यह वस्तु एक स्थानीय स्कूल से प्राप्त हुई थी। बताया गया है कि यह कंकाल स्कूल के जैविक कचरे का हिस्सा था।
Delhi Police say, "An object resembling a skeleton was discovered among scrap materials during a cleanliness drive in Central Delhi. However, preliminary investigations reveal that the scrap dealer had obtained the skeleton from a school. The skeleton is part of the school's…
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) September 26, 2026
स्कूल ने इसे मूल रूप से शैक्षिक प्रदर्शन के उद्देश्यों के लिए खरीदा था। पुलिस अब इन सभी तथ्यों की गहनता से पुष्टि कर रही है। अभी तक यह पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि मिली हुई वस्तु वास्तव में एक मानव कंकाल है। यह शैक्षिक उपयोग के लिए बनाई गई एक डमी भी हो सकती है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
हालांकि, अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि अभी यह स्थापित होना बाकी है। यह वस्तु वास्तव में एक मानव कंकाल है या शिक्षण के लिए उपयोग की जाने वाली एक डमी है। पुलिस तथ्यों का सत्यापन कर रही है। वे स्क्रैप डीलर और स्कूल प्रशासन दोनों से पूछताछ कर रहे हैं।
प्रारंभिक जांच में खुलासा
पुलिस ने बताया कि यह वस्तु स्वच्छता अभियान के दौरान मिली। शुरुआती जांच में सामने आया कि स्क्रैप डीलर इसे एक स्कूल से लाया था। पुलिस को संदेह है कि यह स्कूल के जैविक कचरे का हिस्सा हो सकता है। इसे शैक्षिक उद्देश्यों के लिए रखे गए शारीरिक नमूने के रूप में भी देखा जा रहा है। यह अभी स्पष्ट नहीं है कि यह वास्तविक मानव कंकाल है या एक डमी। डीसीपी सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट रोहित राजवीर सिंह ने जानकारी दी।
पुलिस कर रही पूछताछ
अधिकारियों के अनुसार, पुलिस अभी तथ्यों का सत्यापन कर रही है। जांच दल स्क्रैप डीलर से गहन पूछताछ कर रहा है। साथ ही, संबंधित स्कूल प्रशासन से भी संपर्क साधा जा रहा है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वस्तु की वास्तविक प्रकृति क्या है। इस मामले में आगे की जांच जारी है।