फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Kapil Mishra posted a photo on Shahbad Dairy massacre case and asked how Kalava is in Sahil hand

साहिल के हाथ में कलावा कैसे? ये लव जिहाद: बीजेपी नेता कपिल मिश्रा ने फोटो जारी कर पूछा, इसका मास्टरमाइंड कौन?

Mon, 29 May 2023 04:49 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 29 May 2023 04:49 PM IST
सार

दिल्ली के शाहबाद डेरी इलाके में एक लड़की की बेरहमी से हत्या के बाद सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है। हत्याकांड को अंजाम देने वाला साहिल भी गिरफ्तार हो चुका है। लेकिन अब इस हत्या को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। 

विज्ञापन
Kapil Mishra posted a photo on Shahbad Dairy massacre case and asked how Kalava is in Sahil hand
दिल्ली पुलिस ने आरोपी साहिल को किया गिरफ्तार। - फोटो : एएनआई

विस्तार

दिल्ली के शाहबाद मर्डर केस में पुलिस ने 24 घंटे के अंदर ही नाबालिग की बेरहमी से हत्याकरने वाले 20 वर्षीय साहिल को गिरफ्तार कर लिया है। जिसने एक 16 साल की अपनी गर्लफ्रेंड की हत्या कर दी। साहिल को दिल्ली पुलिस ने उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से गिरफ्तार किया है। लेकिन इस हत्याकांड के बीच अब राजनीतिक बयानबाजी भी शुरू हो गई है। बीजेपी नेता कपिल मिश्रा ने इस हत्याकांड को लेकर ट्वीट किया है। 

विज्ञापन

कपिल मिश्रा ने पूछा आखिर साहिल के हाथ में कलावा कैसे है?
बीजेपी नेता कपिल मिश्रा ने इस मामले को लव जिहाद बताया है और कहा कि हमारी बेटियों की हत्या एक योजना बनाकर की जा रही है। कपिल मिश्रा ने ट्वीट कर लिखा कि ये है मोहम्मद साहिल पुत्र सरफराज है। इसी हैवान ने दिल्ली में एक नाबालिग हिंदू लड़की को बेरहमी से चाकुओं से गोद गोद कर मार दिया जाता है। इसी में आगे लिखा कि इस साहिल के हाथ में कलावा कैसे है, ये लव जिहाद है? ये हमारी बेटियों के खिलाफ से सुनियोजित हमला है। आखिर साहिल के मास्टर माइंड कौन हैं? 

विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने हत्याकांड पर किया ट्वीट
दिल्ली हत्याकांड को लेकर सीएम अरविंद केजरीवाल ने भी ट्वीट किया। सीएम ने कहा कि दिल्ली में खुलेआम एक नाबालिग बच्ची की बेरहमी से हत्या कर दी। ये बेहद दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण है। अपराधी बेखौफ हो गए हैं। पुलिस का कोई डर ही नहीं है। दिल्ली के एलजी से कानून व्यवस्था को लेकर एलजी साहब से सवाल पूछा। कहा कि कानून व्यवस्था आपकी जिम्मेदारी है। कुछ कीजिए। दिल्ली के लोगों की सुरक्षा सबसे महत्वपूर्ण है।

विज्ञापन

फ्रीज एसी का काम करता था साहिल
हत्यारे साहिल का नाम सरफराज है और वह एक फ्रीज और एसी रिपेयर करने का काम करता है। साहिल ने अपनी 16 साल की गर्लफ्रेंड की रविवार रात को हत्या कर दी। ये पूरी घटना सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गई। सीसीसीटीवी कैमरा में देखा जा सकता है कि कैसे नाबालिग को साहिल ने एक दो बार नहीं बल्कि 21 बार चाकूओं से हमला किया। इतना नहीं जब मन नहीं भरा तो पास में रखे पत्थर से एक दो बार नहीं बल्कि छह बार सिर कुचला। इस घटना के बाद मृतक पीड़िता की मां ने मौत की सजा की मांग की है। 

जानें क्या है पूरा मामला
राजधानी दिल्ली के शाहबाद डेरी इलाके में एक 16 वर्षीय नाबालिग की उसके प्रेमी ने रविवार रात को चाकू मारकर हत्या कर दी थी। आरोपी की पहचान 20 वर्षीय साहिल के रूप में हुई है। साथ ही उसे पुलिस ने बुलंदशहर इलाके से गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि साहिल और मृतिका के बीच संबंध थे। लेकिन कल उनका झगड़ा हो गया था। मृतिका अपनी दोस्त के बेटे के जन्मदिन में शामिल होने के लिए घर से निकली थी। लेकिन उसी दौरान आरोपी साहिल ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। एक दो बार नहीं बल्कि कई बार चाकू से हमला किया और उसके बाद पत्थर से सिर कूचल दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed