फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   JNU to forgive hostel fees of students who dont stayed during corona period 

कोरोना काल में हॉस्टल में न रहने वाले जेएनयू छात्रों की फीस माफ, रोजगार नीति के प्रस्ताव को भी मंजूरी

Sat, 27 Mar 2021 08:26 AM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Sat, 27 Mar 2021 08:26 AM IST
विज्ञापन
JNU to forgive hostel fees of students who dont stayed during corona period 
जेएनयू - फोटो : अमर उजाला

जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्रों को बड़ी राहत दी है। कोरोना काल में जो छात्र हॉस्टल में नहीं रुके थे, उनकी मानसून सेमेस्टर (सितंबर से जनवरी तक) की फीस माफ कर दी गई है। इसके अलावा छात्रों को रोजगार से जोड़ने के लिए पहली रोजगार नीति को भी मंजूरी दे दी है। इसमें अंतिम वर्ष के छात्रों को कैंपस से निकलने से पहले रोजगार से जोड़ने पर काम होगा।

विज्ञापन


जेएनयू एग्जीक्यूटिव काउंसिल की शुक्रवार को कुलपति प्रो. एम जगदीश कुमार की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में छात्रों को हॉस्टल फीस से राहत देने के अकादमिक काउंसिल का प्रस्ताव पास कर दिया गया। बैठक में स्कूल ऑफ कंप्यूटेशनल एंड इंटीग्रेटिव साइंसेज के पूर्व डीन और प्रोफेसर अनिर्बान चक्रवर्ती को रजिस्ट्रार पद की जिम्मेदारी दी गई है। 
विज्ञापन


पूर्व रजिस्ट्रार प्रो. प्रमोद कुमार के जाने के बाद से 17 मार्च से पद खाली था। नए रजिस्ट्रार की नियुक्ति होने तक प्रो. चक्रवर्ती रजिस्ट्रार के रूप में सेवाएं देंगे। कुछ हॉस्टल के भवनों के नाम बदलने की भी मंजूरी दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed