{"_id":"6123e8f4d8576b00271bcb77","slug":"jnu-students-union-accuses-university-administration-notice-of-24-students-should-be-withdrawn-in-library-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: जेएनयू छात्र संघ का विश्वविद्यालय प्रशासन पर आरोप, लाइब्रेरी मामले में 24 छात्रों का नोटिस लिया जाय वापस ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: जेएनयू छात्र संघ का विश्वविद्यालय प्रशासन पर आरोप, लाइब्रेरी मामले में 24 छात्रों का नोटिस लिया जाय वापस
Mon, 23 Aug 2021 11:59 PM IST
सुशील कुमार कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: सुशील कुमार कुमार
Updated Mon, 23 Aug 2021 11:59 PM IST
सार
वामपंथी छात्र संगठन आइसा का आरोप है कि विश्वविद्यालय प्रशासन छात्रों को निशाना बना रहा है। जो भी छात्र जेएनयू प्रशासन के खिलाफ अपनी बात रखते हैं, उन्हें नोटिस जारी हो जाता है।
विज्ञापन
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय
- फोटो : AMAR UJALA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्र संघ और वामपंथी छात्र संगठन आइसा का आरोप है कि विश्वविद्यालय प्रशासन ने तीन महीने में विभिन्न मामलों में छात्रों को 500 नोटिस जारी किये गए हैं। इसमें से केंद्रीय लाइब्रेरी खोलने की मांग करने के मुद्दे पर 25 छात्रों को नोटिस मिला है। छात्रसंघ ने इन 25 छात्रों के नोटिस को वापस लेने की मांग भी रखी है।
विज्ञापन
वामपंथी छात्र संगठन आइसा का आरोप है कि विश्वविद्यालय प्रशासन छात्रों को निशाना बना रहा है। जो भी छात्र जेएनयू प्रशासन के खिलाफ अपनी बात रखते हैं, उन्हें नोटिस जारी हो जाता है। कोरोना के चलते पिछले डेढ़ साल से बंद विश्वविद्यालय कैंपस सभी छात्रों के लिए खोलने, केंद्रीय लाइब्रेरी खोलने, हॉस्टल में खाने की व्यवस्था में सुधार, हॉस्टल उपलब्ध करवाने, टीकाकरण आदि की मांग करने वाले छात्रों को बदले की भावना के तहत यह सभी नोटिस मिले हैं।
विज्ञापन
लाइब्रेरी में जाकर पढ़ाई करने पर नोटिस
आइसा सदस्यों का आरोप है कि छात्रों ने लाइब्रेरी और रीडिंग रूम खोलने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया था। इस दौरान कुछ छात्रों ने लाइब्रेरी के अंदर जाकर पढ़ाई भी की थी। इनमें से 24 छात्रों को लाइब्रेरी में पढ़ाई करने का नोटिस जारी हुआ है। हमारा यह सवाल है कि क्या लाइब्रेरी के अंदर पढ़ाई करना गलत है? इसीलिए हम मांग कर रहे हैं कि इन सभी 24 छात्रों का नोटिस वापस लिया जाए।
विज्ञापन