{"_id":"6191d26a030e5d60751906cc","slug":"jnu-latest-news-update-fight-between-abvp-and-other-student-unions","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: जेएनयू में फिर बवाल, एबीवीपी और वामपंथी छात्र दलों के बीच मारपीट, दोनों पक्षों ने मुकदमा दर्ज कराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: जेएनयू में फिर बवाल, एबीवीपी और वामपंथी छात्र दलों के बीच मारपीट, दोनों पक्षों ने मुकदमा दर्ज कराया
Mon, 15 Nov 2021 07:19 PM IST
प्राची प्रियम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्राची प्रियम
Updated Mon, 15 Nov 2021 07:19 PM IST
सार
जेएनयू कैंपस में वामपंथी छात्र दलों की बैठक होनी थी। आरोप है कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कुछ सदस्य पहले ही वहां पहुंच गए और वामपंथियों से उनकी बहस हो गई। बहस इतनी बढ़ गई कि दोनों पक्षों के बीच मामला मारपीट तक पहुंच गया।
विज्ञापन
जेएनयू कैंपस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दिल्ली स्थित जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में छात्र संघों के बीच एक बार फिर बवाल हुआ है। रविवार को जेएनयू कैंपस में वामपंथी छात्र दलों की बैठक होनी थी। आरोप है कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कुछ सदस्य पहले ही वहां पहुंच गए और वामपंथियों से उनकी बहस हो गई। बहस इतनी बढ़ गई कि दोनों पक्षों के बीच मामला मारपीट तक पहुंच गया। रात में ही पुलिस को जानकारी दी गई, लेकिन पुलिस सोमवार सुबह मौके पर पहुंची। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
एबीवीपी का बयान: वामपंथियों ने लड़कियां और दिव्यांग छात्रों पर भी किया हमला
घटना को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने कहा कि जेएनयू में एबीवीपी के कई कार्यकर्ताओं पर वामपंथी गुटों ने हमला किया। हमले में घायल कुछ कार्यकर्ताओं को एम्स में भर्ती कराना पड़ा है। पीड़ितों में एबीवीपी पदाधिकारी, लड़कियां और दिव्यांग छात्र भी शामिल हैं। उनका कहना है कि स्टूडेंट एक्टिविटी रूम में एबीवीपी कार्यकर्ताओं की बैठक चल रही थी। इसी दौरान एआईएसए, एसएफआई और अन्य वामपंथी दलों के करीब 100 हमलावरों ने वहां पहुंचकर घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन
पुलिस बोली- दोनों पक्ष एक दूसरे पर लगा रहे आरोप
दक्षिण पश्चिमी डीसीपी गौरव शर्मा ने इस मामले में कहा कि रविवार रात को वसंतकुंज पुलिस स्टेशन में नारेबाजी और झड़प की सूचना मिली थी। पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची लेकिन वहां माहौल शांत था। जांच करने पर पता चला कि छात्र संघ हॉल में एक सेमिनार के आयोजन को लेकर छात्रों के दो समूहों के बीच झड़प हो गई थी। पुलिस ने बताया कि दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत दी थी, जिसके बाद मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन