{"_id":"60cce8e08ebc3e32382927c9","slug":"jnu-issues-show-cause-notice-to-ghose-over-protest-in-campus-ashram-news-noi588373226","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेएनयू परिसर में प्रदर्शन करने पर आइशी घोष को कारण बताओ नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेएनयू परिसर में प्रदर्शन करने पर आइशी घोष को कारण बताओ नोटिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली। कोरोना महामारी के बीच जेएनयू परिसर में किसानों के समर्थन में प्रदर्शन करने को लेकर जेएनयू प्रशासन ने छात्र संघ की अध्यक्ष आइशी घोष को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। प्रशासन ने नोटिस दिसंबर में किए गए प्रदर्शन के तहत कोरोना नियमों की अवहेलना पर जारी किया है।
नोटिस के मुताबिक, नियमों की अवहेलना के लिए घोष से आगामी 24 जून तक जवाब मांगा गया है। घोष ने ट्विटर पर जानकारी साझा करते हुए कहा कि उन्हें प्रशासन ने गत पांच दिसंबर को संयुक्त किसान मोर्चा के समर्थन में किए गए प्रदर्शन पर नोटिस जारी किया है। ट्वीट में उन्होंने कहा कि कहा कि हम समाज में हो रहे अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाते रहेंगे और किसानों के समर्थन में बोलते रहेंगे।
पिछले एक सप्ताह के भीतर आइशी घोष को प्रॉक्टर ऑफिस से चार कारण बताओ नोटिस मिल चुके हैं। पिछले सप्ताह उन्हें वर्ष 2018 में अनुशासन उल्लंघन को लेकर भी नोटिस जारी किया गया था। आइशी घोष ने बताया कि उन्हें एबीवीपी का पुतला जलाने को लेकर भी नोटिस जारी किया जा चुका है। इसके अलावा एक नोटिस कोरोना महामारी के बीच लाइब्रेरी खोलने को लेकर किए गए प्रदर्शन पर दिया गया है। आइशी घोष ने कहा कि वह सभी नोटिसों का जवाब देंगी।