फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   JEE Main 2022 exam of First session to be held in June and second session in July new schedule released

जेईई मेन 2022: जून में पहले सत्र और जुलाई में दूसरे सत्र की परीक्षा होगी आयोजित, जारी हुआ नया शेड्यूल

Wed, 06 Apr 2022 11:19 PM IST
अनुराग सक्सेना सीमा शर्मा, नई दिल्ली
सीमा शर्मा, नई दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Wed, 06 Apr 2022 11:19 PM IST
सार

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की वरिष्ठ निदेशक डॉ. साधना पाराशर की ओर से बुधवार देर शाम जेईई मेन 2022 के दोनों सत्रों की परीक्षा की तिथि में बदलाव की अधिसूचना जारी की गई है। एनटीए के मुताबिक, 14 मार्च को जेईई मेन 2022 के लिए जारी शेड्यूल में यह बदलाव किया गया है।

विज्ञापन
JEE Main 2022 exam of First session to be held in June and second session in July new schedule released
जेईई मेन 2022 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

बारहवीं बोर्ड कक्षा और जेईई मेन 2022 की तिथि में टकराव के चलते इंजीनियरिंग में दाखिले की प्रवेश परीक्षा में बदलाव कर दिया गया है। जेईई मेन के पहले सत्र की परीक्षा जो पहले 21 अप्रैल से चार मई तक आयोजित होनी थी, अब वह परीक्षा 20 से 29 जून तक आयोजित होगी। वहीं, जेईई मेन के दूसरे सत्र की परीक्षा मई की बजाय जुलाई में आयोजित होगी।

विज्ञापन


नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की वरिष्ठ निदेशक डॉ. साधना पाराशर की ओर से बुधवार देर शाम जेईई मेन 2022 के दोनों सत्रों की परीक्षा की तिथि में बदलाव की अधिसूचना जारी की गई है। एनटीए के मुताबिक, 14 मार्च को जेईई मेन 2022 के लिए जारी शेड्यूल में यह बदलाव किया गया है।
विज्ञापन

नए शेड्यूल के मुताबिक, जेईई मेन 2022 के पहले सत्र की परीक्षा अब 20, 21, 22, 23, 24, 25, 26, 27, 28 व 29 जून को दो-दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी।  जबकि जेईई मेन के दूसरे सत्र की परीक्षा 21, 22, 23, 24, 25, 26, 27, 28, 29 और 30 जुलाई को आयोजित होगी। जेईई मेन 2022 के पहले सत्र की परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन विंडो बंद हो चुकी है। वहीं, जेईई मेन 2022 के दूसरे सत्र की परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन विंडो जल्द ही ओपन की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed