{"_id":"629e97b9378de155646a8b41","slug":"jamia-honored-upsc-topper-shruti-sharma","type":"story","status":"publish","title_hn":"UPSC Topper Shurti Sharma: जामिया ने यूपीएससी टॉपर को किया सम्मानित, कुलपति बोलीं- श्रुति शर्मा महिला सशक्तिकरण का प्रतीक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UPSC Topper Shurti Sharma: जामिया ने यूपीएससी टॉपर को किया सम्मानित, कुलपति बोलीं- श्रुति शर्मा महिला सशक्तिकरण का प्रतीक
Tue, 07 Jun 2022 05:42 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Tue, 07 Jun 2022 05:42 AM IST
सार
जामिया ने यूपीएससी टॉपर 2021 श्रुति शर्मा को सम्मानित किया। इस दौरान कुलपति प्रो. नजमा अख्तर ने कहा, श्रुति महिला सशक्तिकरण का प्रतीक, आरसीए और शिक्षक भी इस सफलता के सहयोगी हैं। श्रुति ने विश्वविद्यालय की आवासीय कोचिंग अकादमी (आरसीए) से परीक्षा की तैयारी की थी।
विज्ञापन
जामिया ने यूपीएससी टॉपर श्रुति शर्मा को सम्मानित किया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जामिया मिल्लिया इस्लामिया टीचर एसोसिएशन ने सोमवार को जामिया रेजीडेंशियल कोचिंग अकेडमी (आरसीए) की छात्रा और यूपीएससी 2021 की टॉपर श्रुति शर्मा को सम्मानित किया। श्रुति शर्मा ने छात्रों खासकर लड़कियों को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। इस दौरान श्रुति ने जामिया टीचर एसोसिएशन द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के होनहार 308 छात्रों की सहायता योजना के तहत पांच-पांच हजार रुपये के चेक भी वितरित किए।
विज्ञापन
जामिया कैंपस स्थित इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी संकाय सभागार में सिविल सेवा परीक्षा 2021 में ऑल इंडिया पहला रैंक पाने वाली श्रुति शर्मा को सम्मानित किया। श्रुति ने विश्वविद्यालय की आवासीय कोचिंग अकादमी (आरसीए) से परीक्षा की तैयारी की थी। कुलपति प्रो नजमा अख्तर ने कहा कि पूरे जामिया बिरादरी की ओर से, मैं आरसीए की पूर्व छात्रा को उनकी शानदार और उत्कृष्ट सफलता के लिए हार्दिक बधाई देती हूं, हमें भी गर्व करवाया। श्रुति महिला सशक्तिकरण के प्रतीक के रूप में भी उभरी हैं।
विज्ञापन
वहीं, श्रुति ने सफलता के लिए सभी को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि आरसीए मेरी पूरी यूपीएससी यात्रा का एक बहुत ही महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है और यहां के शिक्षकों ने हर स्तर पर मेरा समर्थन किया है। यहां मिलने वाली सुविधाओं ने मुझे अपनी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करने में मदद की। अकादमी में साथियों के समूह ने भी मेरी बहुत मदद की, क्योंकि मुझे लगता है कि हमारे साथी हमारे शिक्षक भी हो सकते हैं। आरसीए ने हमें एक साथ अध्ययन करने, एक-दूसरे से सीखने, चर्चा करने के लिए छोटे समूह बनाने में मदद की और मेरे सहकर्मी समूह के कई अन्य लोग भी परीक्षा में सफल हुए।
विज्ञापन
उधर, जेटीए अध्यक्ष प्रो. माजिद जमील ने श्रुति को बधाई दी और आईएएस परीक्षा में प्रथम रैंक हासिल करने में आरसीए की प्रमुख भूमिका को रेखांकित किया। जेटीए के उपाध्यक्ष पीपीएफ नफीस अहमद ने कहा कि छात्रों को श्रुति की सफलता से प्रेरणा लेनी चाहिए और विश्वास होना चाहिए कि शीर्ष रैंक प्राप्त करना हमेशा संभव है।