Delhi: जेल से जुड़े समीर हत्याकांड के तार, चार नाबालिग समेत सात गिरफ्तार, कत्ल में लड़की भी शामिल
समीर का छोटा भाई शुएब मस्तान एक मामले में तिहाड़ जेल में बंद हैं। जेल में उसका अल्ताफ नामक लड़के से झगड़ा हो गया। अल्ताफ ने इसका संदेश अपने पिता आफताब तक पहुंचा दिया। आफताब ने अपने गुर्गों के साथ मिलकर समीर की हत्या की योजना बना ली।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सीलमपुर इलाके में समीर (19) के हत्याकांड के तार तिहाड़ जेल से जुड़े हैं। पुलिस ने इस सनसनीखेज हत्या की गुत्थी को सुलझाते हुए चार नाबालिगों समेत कुल सात लोगों को पकड़ा है। इसमें 17 वर्षीय एक लड़की भी शामिल है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान अनस उर्फ इमरान उर्फ काला, फैजान और आसिफ उर्फ बॉस के रूप में हुई है।
दरअसल समीर का छोटा भाई शुएब मस्तान एक मामले में तिहाड़ जेल में बंद हैं। जेल में उसका अल्ताफ नामक लड़के से झगड़ा हो गया। अल्ताफ ने इसका संदेश अपने पिता आफताब तक पहुंचा दिया। आफताब ने अपने गुर्गों के साथ मिलकर समीर की हत्या की योजना बना ली। इसके अलावा अनस और समीर एक ही लड़की से प्यार करते थे। अनस भी समीर को सबक सिखाना चाहता था। इन दोनों वजहों की वजह से समीर की हत्या को अंजाम दिया गया। मामले में पुलिस को कई अन्य आरोपियों की तलाश है। उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त संजय कुमार सैन ने बताया कि मंगलवार देर रात 1.45 बजे सीलमपुर इलाके में समीर नामक युवक की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई थी। हत्या के समय समीर अपने चाय के ढाबे पर मौजूद था।
पुलिस को दिए बयान में समीर के चचेरे भाई साजिद ने बताया कि चाय की दुकान से उसे वेलकम का रहने वाला अनस उर्फ इमरान बुलाकर अपने साथ ले गया था। दुकान से कुछ दूर सात-आठ लोगों ने वारदात को अंजाम दिया। इनके साथ एक लड़की भी मौजूद थी। पुलिस ने साजिद के बयान पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की पड़ताल की। इसके बाद पुलिस ने वेलकम जनता कालोनी से पहले अनस, फैजान और आसिफ को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद नाबालिग लड़की समेत चार नाबालिगों को पकड़ लिया। सभी ने वारदात में अपना हाथ होने की बात कबूल कर ली।