फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   JAC Delhi 2022 Round 2 Seat Allotment Declared Admissions Start Today News in Hindi

जैक दिल्ली : दूसरे चरण की सीट आवंटित, दाखिला आज से

Fri, 07 Oct 2022 09:12 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 07 Oct 2022 09:12 AM IST
सार

जैक के मुताबिक, इस चरण से दिल्ली की सभी श्रेणियों के दाखिले के लिए दो दिन आरक्षित रखा गया है। वहीं, बाहरी छात्रों के लिए एक दिन का समय है।

विज्ञापन
JAC Delhi 2022 Round 2 Seat Allotment Declared Admissions Start Today News in Hindi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social media

विस्तार

दिल्ली के पांचों तकनीकी विश्वविद्यालयों में दाखिले के लिए ज्वाइंट एडमिशन काउंसलिंग (जैक) ने बृहस्पतिवार को दूसरे चरण की सीट आवंटित कर दिया है। शुक्रवार से कॉलेजों में सीट पक्की करने के लिए छात्रों को पहुंचना होगा। दस्तावेज सत्यापित होने पर छात्रों को दाखिला मिल जाएगा।पांचों विश्वविद्यालयों में करीब साढ़े छह हजार सीटों पर दाखिले का अवसर है।

विज्ञापन


जैक के मुताबिक, इस चरण से दिल्ली की सभी श्रेणियों के दाखिले के लिए दो दिन आरक्षित रखा गया है। वहीं, बाहरी छात्रों के लिए एक दिन का समय है। जिन छात्रों को सीट आवंटित हो गई है, उन्हें सुबह 10 बजे से लेकर शाम चार बजे तक पहुंचना है। यदि छात्र संबंधित विश्वविद्यालय में नहीं पहुंचते हैं तो ऐसे छात्रों का दाखिला निरस्त कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


वहीं, जो छात्र अपनी सीट या विश्वविद्यालय में कोई उन्नयन नहीं चाहते हैं, वे 10 अक्तूबर तक आवंटित सीट को फ्रीज कर सकते हैं। जैक के अधिकारियों का कहना है कि पहले चरण में कई सीटें खाली रह गई हैं। ऐसे में इन सीटों को भी दूसरे चरण में ही भरा जा रहा है। इस वजह से छात्रों के पास दूसरे चरण में दाखिला का अधिक अवसर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में बृहस्पतिवार को नेताजी सुभाष प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एनएसयूटी) में दाखिले की रणनीति को लेकर बैठक की गई है। बता दें कि इस बार जैक की जिम्मेदारी एनएसयूटी को सौंपी गई है। जैक के तहत छात्रों को यूजी कोर्स बीटेक में दिल्ली के इंदिरा गांधी महिला तकनीकी विश्विविद्यालय, दिल्ली कौशल एवं उद्यमिता विश्वविद्यालय, दिल्ली प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, इंद्रप्रस्थ इंस्टीट्यूट ऑफ इंफोर्मेशन टेक्नोलॉजी व एनएसयूटी में दाखिला मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed