{"_id":"6340b185d0630b38e567c388","slug":"jac-delhi-admission-opportunity-to-other-categories-including-ews-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"जैक दिल्ली : आज ईडब्ल्यूएस समेत अन्य श्रेणियों को अवसर, फीस का भुगतान एडमिशन के बाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जैक दिल्ली : आज ईडब्ल्यूएस समेत अन्य श्रेणियों को अवसर, फीस का भुगतान एडमिशन के बाद
Sat, 08 Oct 2022 04:38 AM IST
Jeet Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Sat, 08 Oct 2022 04:38 AM IST
सार
ज्वाइंट एडमिशन काउंसलिंग (जैक) की ओर से शुक्रवार को दूसरे चरण के तहत सामान्य, एससी व एसटी को दाखिला दिया गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली के पांच तकनीकी विश्वविद्यालयों में दाखिले के लिए शनिवार को ईडब्ल्यूएस व ओबीसी समेत अन्य श्रेणियों के छात्रों को दाखिले का अवसर है। जिन छात्रों को सीट आवंटित हो गई हैं, उन्हें संबंधित विश्वविद्यालयों में पहुंचकर दस्तावेज का सत्यापन कराना होगा। दस्तावेज सत्यापित होने के बाद छात्रों की सीट पक्की हो जाएगी।
विज्ञापन
ज्वाइंट एडमिशन काउंसलिंग (जैक) की ओर से शुक्रवार को दूसरे चरण के तहत सामान्य, एससी व एसटी को दाखिला दिया गया। वहीं, शनिवार को ईडब्ल्यूएस, ओबीसी, कश्मीरी विस्थापित और दिव्यांग श्रेणी के छात्रों को दाखिला दिया जाएगा। छात्रों को विश्वविद्यालय पहुंचने के साथ ही फीस का भुगतान भी करना है।
विज्ञापन
वहीं, जिन छात्रों ने फीस का भुगतान कर दिया है और दस्तावेज सत्यापन के लिए विश्वविद्यालय नहीं पहुंचते हैं तो ऐसे छात्रों का दाखिला रद्द हो जाएगा। वहीं, आरक्षित श्रेणी की दाखिला प्रक्रिया पूरी होने के बाद दिल्ली के बाहरी सभी श्रेणी के छात्रों को दाखिले का मौका मिलेगा। इसके लिए सिर्फ एक दिन की व्यवस्था की गई है। यह प्रक्रिया पूरी होने के बाद तीसरा चरण शुरू होगा।
विज्ञापन
सीटें खाली रहने से मिलता रहेगा दाखिले का मौका
जैक के अधिकारियों का कहना है कि पहले चरण में भी सीटें खाली रह गई हैं। इन सीटों को भरने के लिए दूसरे चरण में प्रयास किया जा रहा है। अन्य संस्थानों में दाखिला मिलने पर छात्र दिल्ली के तकनीकी विश्वविद्यालयों का विकल्प छोड़ रहे हैं। ऐसे में इस चरण में भी कुछ सीटें खाली रहने की संभावना है। ऐसा होने पर आगामी चरणों में सीटों को शामिल कर दिया जाएगा। इससे दिल्ली के प्रतिष्ठित संस्थानों से बीटेक की चाह रखने वाले छात्रों के पास दाखिले का अधिक अवसर रहेगा।