फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   JAC Delhi 2022 Counselling Admission Starts Today for General Category Know Process Details

जैक दिल्ली : सामान्य श्रेणी के विद्यार्थियों का दाखिला आज से, चार अक्तूबर तक कर सकते हैं सीट फ्रीज

Mon, 03 Oct 2022 09:49 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 03 Oct 2022 09:49 AM IST
सार

जैक के मुताबिक, जिन छात्रों की जेईई मेंस में 15 हजार तक रैंक हैं, उन्हें सुबह 10 बजे से लेकर शाम चार बजे तक आवंटित सीट वाले विश्वविद्यालय में पहुंचना होगा। 

विज्ञापन
JAC Delhi 2022 Counselling Admission Starts Today for General Category Know Process Details
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Social media

विस्तार

दिल्ली के पांच तकनीकी विश्वविद्यालयों में आज से सामान्य श्रेणी के छात्रों को दाखिला मिलेगा। छात्रों को  संबंधित कॉलेजों में पहुंचकर रिपोर्ट करना होगा। दस्तावेज सत्यापन के बाद दाखिला दिया जाएगा। जैक ने पहले चरण के लिए 28 सितंबर को सीट आवंटित किया था। 

विज्ञापन


29 सितंबर से दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया को शुरू किया गया था। शुरुआत के तीन दिनों में दिल्ली के आरक्षित व बाहरी राज्यों के आरक्षित और सामान्य छात्रों को दाखिला दिया गया। ऐसे में अब पहले चरण के तहत दिल्ली के सामान्य श्रेणी के लिए छात्रों को पहली बार सीट आवंटन हो रहा है। इसके बाद पहले चरण की दाखिला प्रक्रिया खत्म हो जाएगी। 
विज्ञापन


जैक के मुताबिक, जिन छात्रों की जेईई मेंस में 15 हजार तक रैंक हैं, उन्हें सुबह 10 बजे से लेकर शाम चार बजे तक आवंटित सीट वाले विश्वविद्यालय में पहुंचना होगा। वहीं, इससे पहले छात्रों को फीस का भुगतान करना है। फीस का भुगतान होने पर छात्रों को विश्वविद्यालयों में पहुंचना होगा। यहां उनके शैक्षणिक पत्रों का सत्यापन किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सत्यापन प्रक्रिया पूरी होने पर छात्रों का दाखिला सुनिश्चित हो जाएगा। 
वहीं, जिन छात्रों की रैंक 15 हजार से अधिक है, उन्हें चार अक्तूबर तक संबंधित विश्वविद्यालयों में पहुंचना है। यहां छात्रों को सलाह है कि यदि सीट आवंटित हो गई है, तो सीट को सुनिश्चित कर लें, क्योंकि पहले चरण की प्रक्रिया में सामान्य श्रेणी के  लिए अंतिम अवसर है। वहीं, यदि किसी छात्र को सीट मिली गई है और वह दस्तावेज सत्यापन के लिए विश्वविद्यालय नहीं पहुंचता है तो उस सीट को रद्द कर दिया जाएगा। 

चार तक सीट कर सकते हैं फ्रीज
जैक के मुताबिक, जिन छात्रों को सीट मिल गई है और वह सीट या विश्वविद्यालय को लेकर कोई उन्नयन नहीं चाहते हैं तो वह ऑनलाइन ही सीट को फ्रीज कर सकते हैं। ऐसे छात्रों के लिए ऑनलाइन सुविधा उपलब्ध रहेगी। सीट को फ्रीज करने की अंतिम तिथि चार अक्तूबर रात 11 बजकर 59 मिनट तक है। 

वहीं, यदि कोई सीट को वापस करना चाहता है तो उसके लिए 20 अक्तूबर तक का अवसर है। हालांकि, ऐसे छात्रों को काउंसलिंग प्रक्रिया से बाहर कर दिया जाएगा। साथ ही अंतिम चरण तक सीट खाली रहेगी। संभावना है कि सीट को स्पॉट चरण के तहत भरा जाए।

डीटीयू, एनएसयूटी से कर सकेंगे हैपिनेस कोर्स
दिल्ली प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (डीटीयू) व नेताजी सुभाष प्रौद्योगिकी संस्थान (एनएसयूटी) से छात्र अब हैपिनेस कोर्स कर सकेंगे। खास बात यह है कि इसके लिए छात्रों को अलग से कॉलेज जाने की जरूरत नहीं है, बल्कि एप के माध्यम से हैपिनेस कोर्स को शुरू किया जाएगा। वहीं, छात्रों को कोर्स करने पर प्रति सेमेस्टर चार क्रेडिट व 100 डॉलर तक जीतने का अवसर मिलेगा। इसके लिए विश्वविद्यालय ने वर्ल्ड हैपिनेस फाउंडेशन के साथ हाथ मिलाया है। साथ ही वाईओएल एप लांच किया है।   


एनएसयूटी के अधिकारियों ने बताया कि एप का उपयोग कराने का उद्देश्य बच्चों में बुद्धमिता (आईक्यू) व संवेदात्मक बुद्धिमता (ईक्यू) का विकास करना है। साथ ही वर्तमान में सोशल मीडिया पर हो रहे डाटा के दुरुपयोग को रोकना है। इससे छात्रों में भी तनाव कम होगा। इस एप में जीवन के 12 अलग-अलग पहलुओं को शामिल किया गया है, जिसके अनुसार छात्र पोस्ट कर सकते हैं। छात्रों को पोस्ट के आधार पर एक डाटा तैयार किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed