{"_id":"68b30f802840ea3bb409f659","slug":"it-did-not-rain-even-after-the-whole-days-frolic-ashram-news-c-340-1-del1011-103020-2025-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi News: दिनभर अठखेलियों के बाद भी नहीं बरसे बदरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi News: दिनभर अठखेलियों के बाद भी नहीं बरसे बदरा
विज्ञापन
सुबह से ही काले बादल मंडराते रहे, उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान किया
संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। राजधानी में शनिवार को दिनभर बादल छाए रहे लेकिन बारिश की एक बूंद भी नहीं गिरी। सुबह से ही आसमान में काले बादल मंडराते रहे जिससे लोगों को बारिश की उम्मीद जगी लेकिन बदरा बरसने के बजाय उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान किया। मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुुसार, बीते 24 घंटे में दिल्ली में 63.7 एमएम बारिश दर्ज की गई। वहीं, शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 0.1 डिग्री सेल्सियस कम के साथ 34.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.7 डिग्री सेल्सियस कम के साथ 23.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बीते 24 घंटे में हवा में नमी का 98 से 67 फीसदी रहा।
मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को बादल छाए रहेंगे। अधिकांश स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है जबकि कुछ स्थानों पर मध्यम बारिश होगी। इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 32 और 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। विभाग के अनुसार, एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन के रूप में पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पाकिस्तान और उससे सटे पंजाब पर बना है। अगले 4 से 5 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों में भारी बारिश के आसार हैं। दिल्ली के साथ ही एनसीआर के विभिन्न हिस्सों पर भी इस वेदर सिस्टम का असर नजर आ सकता है। विभाग ने दिल्ली-एनसीआर के अलग-अलग हिस्सों में 3 दिन झमाझम बारिश की संभावना जताई है।
5 सितंबर तक बरसेंगे बदरा
मौसम विभाग ने 1 सितंबर को भी दिल्ली के साथ ही एनसीआर के अलग-अलग हिस्सों में बादल छाए रहने और अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। विभिन्न जगहों पर गरज और चमक के साथ छींटे पड़ सकते हैं। मौसम विभाग ने 2 सितंबर को भी दिल्ली के साथ ही एनसीआर के विभिन्न हिस्सों में आमतौर पर बादल छाए रहने और अधिकांश स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना जताई है। कुछ जगहों पर मध्यम बारिश भी संभव है। इसके बाद 3 से लेकर 5 सितंबर तक दिल्ली-एनसीआर में छिटपुट बादलों की आवाजाही देखी जा सकती है। यदाकदा हल्की बारिश या गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने का भी अनुमान है। 4 और 5 सितंबर को दिल्ली में अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जा सकता है। पहली और दो सितंबर को दिल्ली में अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किए जाने का अनुमान है।