फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   International trade fair only 13 FIR in 15 days, only two challans for violation of covid rules

अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला हुआ संपन्न: 15 दिन में महज 13 एफआईआर, कोविड नियमों के उल्लंघन के दो ही चालान

Sat, 27 Nov 2021 11:02 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 27 Nov 2021 11:02 PM IST
सार

अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में पिछले सालों के मुकाबले इस बार भीड़ कम रही। सीमित संख्या में ही लोगों के मेला देखने की अनुमति थी। मेले के दौरान 15 दिनों में महज 13 ही एफआईआर दर्ज की गई हैं। वहीं कोविड प्रोटोकॉल नियमों के उल्लंघन के मामलों में पुलिस ने नर्मी दिखाते हुए महज दो ही लोगों का चालान किया

विज्ञापन
International trade fair only 13 FIR in 15 days, only two challans for violation of covid rules
अंतिम दिन उमड़ी लोगों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी के प्रगति मैदान में चल रहा 40वां अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला शनिवार को समाप्त हो गया। इस बार पुलिस की ही सख्ती का ही नतीजा रहा कि मेले के दौरान 15 दिनों में महज 13 ही एफआईआर दर्ज की गई हैं। 
विज्ञापन


वहीं कोविड प्रोटोकॉल नियमों के उल्लंघन के मामलों में पुलिस ने नर्मी दिखाते हुए महज दो ही लोगों का चालान किया। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पुलिस की ओर से लगातार लोगों को जागरुक किया जा रहा था, जिसकी वजह से लोग नियमों का पालन कर रहे थे। 
विज्ञापन


अन्य वर्षों की तुलना में इस बार एक दिन में 30 से 35 हजार लोगों को ही प्रवेश की अनुमति थी, लेकिन शनिवार को आखिरी दिन मेले में करीब 60 हजार के आसपास लोग पहुंच गए। हालांकि मेले के 15 दिनों के दौरान पुलिस की सुरक्षा चुस्त रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पिछले सालों के मुकाबले इस साल महज 13 ही ई-एफआईआर दर्ज हुई। ज्यादातर मोबाइल चोरी या अन्य सामान गायब होने की थीं। कोविड और निर्माण कार्य होने की वजह से 2020 में मेले का आयोजन नहीं किया गया था। वर्ष 2019 में आयोजित मेले में 38 एफआईआर दर्ज हुई। वहीं वर्ष 2018 में 34 और वर्ष 2017 में 32 एफआईआर दर्ज हुईं। 

दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मेले की सुरक्षा को देखते हुए इसे अलग-अलग 20 ब्लॉक में बांटा गया गया था। हर ब्लॉक के लिए एक इंस्पेक्टर नियुक्त किया गया। पुलिस के अलावा अर्द्धसैनिक बलों की तीन कंपनियों के 200 से अधिक जवान भी यहां तैनात रहे। 

अंदर का इंतजाम देखने के लिए सिविल डिफेंस के 300 से अधिक वालंटियर्स को भी तैनात किया गया। मेले में प्रवेश के लिए अलग-अलग गेटों से सुबह 10 बजे से शाम 5.30 बजे के बीच ही एंट्री दी गई। 

कोविड नियमों का सख्ती से पालन किया गया। लगातार पुलिस के अलावा सिविल डिफेंस के जवान माइक पर उद्घोषणा कर लोगों से कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने के लिए कहते रहे। 

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि मेले में जगह-जगह 100 से अधिक जगहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे। तीन कंट्रोल रूम बनाकर पूरे मेले पर नजर रखी जा रही थी। मेले के बाहर ट्रैफिक मैनेजमेंट का जिम्मा दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के जवानों ने संभाला हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed