फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Indian students to undergo training in Japan

भारतीय छात्रों को टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में जापान देगा ट्रेनिंग

Tue, 09 Feb 2021 12:06 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 09 Feb 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Indian students to undergo training in Japan
नई दिल्ली। भारतीय छात्रों को जापान टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल, टेक्सटाइल, फूड प्रोसेसिंग, वेल्डिंग, मशीनिंग, केयर वर्कर आदि क्षेत्रों में ट्रेनिंग देगा। पांच साल तक भारतीय युवाओं को वहां टेक्निकल इंटर्नशिप ट्रेनिंग प्रोग्राम के तहत इन क्षेत्रों में ट्रेनिंग मिलेगी। इसके आधार पर इन युवाओं के पास जापान की कंपनियों में नॉलेज के साथ नौकरी का भी विकल्प होगा।
विज्ञापन

केंद्रीय कौशल विकास व उद्यमिता मंत्रालय की इस योजना में 5 सालों के लिए भारतीय युवाओं को टेक्निकल इंटर्नशिप ट्रेनिंग प्रोग्राम के तहत जापान में मार्केट डिमांड के आधार पर पढ़ाई व ट्रेनिंग का मौका मिलेगा। वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने भी बजट 2021 के भाषण में जापान में युवाओं को टेक्नोलॉजी में ट्रेनिंग की बात कही थी।
विज्ञापन

भारत सरकार का पूरा फोकस भारतीय कौशल विकास को अंतरराष्ट्रीय मंच पर पहचान दिलाना है, ताकि दुनियाभर में भारतीय युवाओं के लिए रोजगार के बेहतर मौका उपलब्ध हों। इसके लिए सरकार विभिन्न देशों के साथ कौशल विकास पाठ्यक्रम अंतरराष्ट्रीय मानकों के तहत तैयार कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आत्मनिर्भर भारत अभियान से जुड़ने का मौका
भारतीय युवा जापान में इन उभरते क्षेत्रों में ट्रेनिंग करेंगे। इसके बाद वे भारत आकर आत्मनिर्भर भारत अभियान से जुड़कर देश को आगे बढ़ाने में सहयोग दे सकते हैं। भारत सरकार के साथ मिलकर जापानी कंपनियां कई बड़े प्रोजेक्ट पर काम कर रही है। यदि जापान में टेक्नोलॉजी आदि सीखकर आते हैं तो उनके पास भारत में रहकर देश को आगे बढ़ाने का भी मौका होगा।

विदेश में रोजगार की चाह रखने वालों को बेहतर विकल्प
इस योजना का सबसे अधिक लाभ विदेश में रोजगार की चाह रखने वाले युवाओं का मिलेगा। इसमें भारतीय कौशल विकास मंत्रालय के कौशल विकास में उन्हें ट्रेनिंग करनी होगी। इसके आधार पर उन्हें जापान जाकर इस इंटर्नशिप करने का मौका मिलेगा। युवाओं को जापानी विशेषज्ञ ट्रेनिंग देंगे। इसके बाद उनके पास वहीं रोजगार का विकल्प होगा। वे चाहें किसी अन्य देश में बेहतर रोजगार के लिए भी रुख कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed