फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Indian Olympic Association CEO summoned over Asian Games equestrian team selection row.

Delhi News: एशियन गेम्स के लिए घुड़सवारी टीम चयन विवाद में भारतीय ओलंपिक संघ के सीईओ तलब

Thu, 02 Jul 2026 09:34 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2026 09:34 PM IST
विज्ञापन
Indian Olympic Association CEO summoned over Asian Games equestrian team selection row.
नई दिल्ली। दिल्ली हाईकोर्ट ने एशियन गेम्स के लिए ड्रेसाज टीम चयन को लेकर चल रहे विवाद का समाधान निकालने के लिए भारतीय ओलंपिक संघ के सीईओ रघुराम अय्यर को शुक्रवार को व्यक्तिगत रूप से कोर्ट में पेश होने का निर्देश दिया है। मुख्य न्यायाधीश डी.के. उपाध्याय और न्यायमूर्ति तेजस कारिया की खंडपीठ ने यह आदेश ओलंपिक संघ द्वारा गठित एड-हॉक कमेटी के उस फैसले के बाद दिया, जिसमें केंद्र सरकार के स्वतंत्र विशेषज्ञ नियुक्त करने के प्रस्ताव को खारिज कर दिया गया था। कोर्ट ने अनुष अग्रवाल और सुदीप्ति हाजेला की अपील पर सुनवाई के दौरान यह आदेश पारित किया। दोनों घुड़सवारों ने सिंगल जज के 29 जून के फैसले को चुनौती दी है, जिसमें टीम चयन में हस्तक्षेप करने से इन्कार कर दिया गया था। एशियन गेम्स में भारत की ड्रेसाज टीम के चयन को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। संघ के एड-हॉक कमेटी द्वारा की गई चयन प्रक्रिया पर सवाल उठाए जा रहे हैं। याचिकाकर्ता घुड़सवारों का कहना है कि रैंकिंग और चयन में अनियमितताएं बरती गई हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed