फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Independence Day: Tomorrow there will be full dress rehearsal, many roads will be closed

स्वतंत्रता दिवस : फुल ड्रेस रिहर्सल आज, कई रास्ते बंद, एडवायजरी जारी, यहां है पूरी जानकारी

Fri, 13 Aug 2021 03:20 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 13 Aug 2021 03:20 AM IST
सार

  • फुल ड्रेस रिहर्सल के चलते मार्ग बदले गए हैं, डायवर्जन किए गए हैं
  • दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने इसके वास्ते एडवायजरी जारी की है
  • आमंत्रित लोग ही कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं 

विज्ञापन
Independence Day: Tomorrow there will be full dress rehearsal, many roads will be closed
Red Fort - फोटो : istock

विस्तार

स्वतंत्रता दिवस की फुल ड्रेस रिहर्सल आज की जाएगी। रिहर्सल के चलते कई मार्ग बंद रहेंगे। लालकिले के आसपास के सारे मार्ग बंद रहेंगे। फुल ड्रेस रिहर्सल के भी इंतजाम भी वहीं रहेंगे जो 15 अगस्त को रहते हैं। कुछ मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्जन किया जाएगा। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने ट्रैफिक केसुचारू संचालन केलिए पर्याप्त इंतजाम किए हैं। बॉर्डरों पर दिल्ली में प्रवेश करने वाले वाहनों की विशेष चेकिंग की जाएगी। हालांकि इस बार आमंत्रित लोग ही लाल किले के कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। 

विज्ञापन


दिल्ली पुलिस के संयुक्त पुलिस आयुक्त (ट्रैफिक )संजय कुमार ने बताया कि सुबह चार बजे से लेकर दस बजे तक कई मार्ग आम लोगों के लिए बंद रहेंगे। ये मार्ग हैं- नेताजी सुभाष मार्ग दिल्ली गेट से छात्ता रेल चौक तक, लोथियन रोड जीपीओ देहली से छात्ता रेल चौक तक, एसपी मुखर्जी मार्ग एचसी सेन मार्ग से यमुना बाजार चौक तक, चांदनी चौक रोड फाउंटेन से रेड फोर्ड चौक तक, निषाद राज मार्ग रिंग रोड से नेताजी सुभाष मार्ग तक, लिंक रोड एस्प्लेडे रोड से नेताजी सुभाष मार्ग, रिंग रोड राजघाट से आईएसबीटी तक और बाहरी रिंग रोड आईएसबीटी से आईपी फ्लाईटोवर(सलीमगढ़ बाईपास)। निषाद मार्ग भी पूरी तरह बंद रहेगा। इन मार्गों पर केवल लेवल लगे हुए वाहन ही जा सकते हैं। 
विज्ञापन


जिन वाहन चालकों के पास लेवल नहीं है वह तिलक मार्ग, मथुरा रोड, बीएसजैड मार्ग, सुभाष मार्ग, जेएल नेहरू मार्ग और निजामुद्दीन से आईएसबीटी तक रिंग रोड पर आने से बचें। ऐसे वाहन चालक वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


साउथ से नार्थ ऐसे जाए
पहला, अरविंदो मार्ग, सफदरजंग रोड, मटर टेरेसा क्रेसेंट, पार्क स्ट्रीट, मंदिर मार्ग, पंचकुईया रोड, रानी झांसी रोड होकर नार्थ दिल्ली में अपने गंतव्य तक पहुंच सकते हैं। दूसरा, कनॉट प्लेस पहुंचकर मिंटो रोड, भवभूति मार्ग, अजमेरी गेट, श्रृद्घानंद मार्ग, लाहौरी गेट, नया बाजार, पीली कोठी, एसपी मुखर्जी मार्ग होकर नार्थ दिल्ली में अपने स्थान या आगे तक पहुंच सकते हैं। तीन, रिंग रोड आईएसबीटी, सलीमगढ़ बाईपास, आईपी एस्टेट फ्लाईओवर होकर जा सकते हैं। चार, निजामुद्दीन ब्रिज से क्रॉस यमुना रोड, पुश्ता रोड, जीटी रोड, क्रॉस ओवर टू आईएसबीटी होकर जा सकते हैं। 

पूर्व से पश्चिमी कॉरिडोर
डीएनडी, एनएच-24, विकास मार्ग, शाहदरा ब्रिज और वजीराबाद ब्रिज से आगे रिंग रोड होकर जा सकते हैं। विकास मार्ग, डीडीयू मार्ग, भावभूति मार्ग और डीबीजी रोड होकर जा सकते हैं। बुलेवर्ड रोड, बर्फ खाना, रानी झांसी फ्लाईओवर, डीबीजी रोड और पंचकुईया रोड होकर जा सकते हैं। 

गीती कॉलोनी फ्लाईओवर शांतिवन तक बंद रहेगा
लोअर रिंग रोड पर आईएसबीटी कश्मीरीगेट  से शांतिवन और आईपी फ्लाईओवर तक ट्रैफिक को आने-जाने की अनुमति नहीं होगी। 

गीता कॉलोनी ब्रिज बंद रहेगा
संयुक्त पुलिस आयुक्त ने बताया कि शांतिवन तक गीता कॉलोनी फ्लाईओवर बंद रहेगा। आईएसबीटी से लेकर शांति वन तक रिंग रोड पर वाहनों के चलने की अनुमति नहीं होगी। 

साइनेज लगाए जाएंगे
लोगों को आने-जाने में कोई परेशानी न हो इसके लिए प्रमुख मार्गों व चौराहों पर पर्याप्त मात्रा में साइनेज लगाए जाएंगे। लोग साइनेज को देखकर स्वतंत्रता दिवस समारोह में जा सकते हैं। 

व्यावसायिक वाहन और अंतरराज्यीय बसों के आवागमन पर रहेगा प्रतिबंध

सभी प्रकार के व्यवसायिक वाहनों को 12 अगस्त की आधी रात से 13 अगस्त की सुबह ग्यारह बजे तक निजामुद्दीन ब्रिज से लेकर वजीराबाद ब्रिज तक आने-जाने की अनुमति नहीं होगी। 13 अगस्त को सुबह पांच से नौ बजे तक अंतरराज्यीय बसों को भी आईएसबीटी से सराय कालेखां तक आने-जाने की अनुमति नहीं होगी। अंतरराज्यीय बस चालक जीटी रोड, वजीराबाद रोड और एनएच-24 का प्रयोग कर सकते हैं। अंतराज्यीय बसों को आईएसबीटी से सरायकालेखां आईएसबीटी तक 12 अगस्त को रात 12 बजे से लेकर 13 अगस्त की सुबह 11 बजे तक आने-जाने की अनुमति नहीं होगी। 

इसके अलावा डीटीसी समेत अन्य सिटी बसों को सुबह पांच से नौ बजे तक  हनुमान सेतू से भैरो रोड टी पाइंट के बीच चलने पर पाबंदी रहेगी। लाल किला, जामा मजिस्द और पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर खत्म होने वाली बसें पहले ही खत्म हो जाएंगी। दक्षिण और पश्चिमी दिल्ली से आकर लालकिले की तरफ जाने वाली बसें जेएलएन मार्ग पर रामलीला ग्राउंड की विपरीत दिशा में खत्म हो जाएंगी। उत्तरी, उत्तर-पश्चिमी और पूर्वी दिल्ली की तरफ से आकर लालकिले जाने वाली बसें मोरी गेट और तीस हजारी पर खत्म हो जाएंगी।  सिटी बसें सुबह दस बजे के बाद बहाल हो जाएंगी। 15 अगस्त को भी यहीं व्यवस्था रहेगी।  

पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन कैसे जाए-
दक्षिण दिल्ली से आने वाले लोग मदर टेरेसा क्रेसेंट, पार्क स्ट्रीट, मंदिर मार्ग, पंचकुईया रोड, रानी झांसी मार्ग, पुल डुफरिन, एसपी मुखर्जी मार्ग होकर पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंच सकते हैं। इसके अलावा अन्य जगहों से आने वाले लोग रिंग रोड, केला घाट रोड, जोरावर सिंह मार्ग, मोरी गेट, पुल डुफरिन और एसपी मुखर्जी मार्ग होकर रेलवे स्टेशन पहुंच सकते हैं। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन जाने के लिए कहीं भी कोई पाबंदी नहीं है। 

आईएसबीटी ऐसे जाएं
नई दिल्ली और दक्षिण दिल्ली के लोग मदर टेरेसा क्रेसेंट रोड, पार्क स्ट्रीट, मंदिर मार्ग, पंचकुईया रोड, रानी झांसी रोड और बुलेवर्ड रोड होकर जा सकते हैं। 

कस्तूरबा अस्पताल ऐसे पहुंचें
जेपीएन अस्पताल जाने में किसी तरह की पाबंदी नहीं है। कस्तूरबा अस्पताल जाने के लिए अजमेरी गेट, अजमेरी बाजार, चौक हौजकाजी, चाबड़ी बाजार, बरसा बुल्ला और उर्दू बाजार होकर जा सकते हैं। 

कोविड प्रोटोकॉल का पालन करें
संयुक्त पुलिस आयुक्त ने बताया कि समारोह में आने वाले लोग कोविड प्रोटोकॉल का पालन करें। लोग किसी तरह की परेशानी होने या सुझाव देने के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की हेल्पलाइन 1095 और 25844444 पर संपर्क कर सकते हैं। संदिग्ध वस्तु दिखाई देने पर पुलिस को तुरंत सूचना दें। इसके अलावा दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की फेसबुक व ट्विटर पर संपर्क कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed