फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   In the second cut-off of DU itself, about fifty thousand seats are full.

मिशन एडमिशन : डीयू में दूसरी कटऑफ के बाद दाखिलों का आंकड़ा 49 हजार के पार

Thu, 14 Oct 2021 06:42 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 14 Oct 2021 06:42 AM IST
सार

डीयू की दूसरी कट ऑफ में ही करीब पचास हजार सीटें फुल। पहली व दूसरी कट ऑफ मिलाकर 49 हजार से अधिक दाखिले हुए।

विज्ञापन
In the second cut-off of DU itself, about fifty thousand seats are full.
Delhi University - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली विश्वविद्यालय(डीयू) में स्नातक कोर्सेज के लिए दूसरी कट ऑफ के दाखिले समाप्त हो गए हैं। डीयू की दोनों कट ऑफ को मिलाकर अब तक 49 हजार से अधिक दाखिले हो चुके हैं जबकि डीयू में स्नातक कोर्सेज की करीब 70 हजार सीटें हैं। जिस तरह से दाखिले हुए हैं उससे तीसरी लिस्ट में कई पॉपुलर कॉलेज के पॉपुलर कोर्सेज में हाउसफुल का बोर्ड लग सकता है जबकि दाखिले रद होने के कारण साउथ कैंपस व आउट ऑफ कैंपस में दाखिले के अवसर बन सकते हैं। रद होने के कारण कुछ कॉलेजों में पहली कट ऑफ के बाद बंद हुए दाखिले तीसरी कट ऑफ में खुल सकते हैं। तीसरी कट ऑफ में कॉलेज औसतन 0.25 से तीन फीसदी तक की गिरावट करेंगे। 

विज्ञापन


दूसरी कट ऑफ में भी जिस तरह से दाखिले हुए हैं उससे दाखिलों की स्थिति स्पष्ट हो गई है। दूसरी कट ऑफ के दाखिले बुधवार आधी रात 11 बजकर 59 मिनट पर समाप्त हो गए। डीयू प्रशासन से प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार शाम 6 बजकर 15 मिनट तक कॉलेज प्रिंसिपल ने 7, 245 दाखिले मंजूर किए। जबकि 13, 552 छात्रों ने फीस का भुगतान कर दाखिला पक्का किया। 
विज्ञापन


पहली कट ऑफ में 36,130 छात्रों ने फीस का भुगतान किया था और दूसरी कट ऑफ में बुधवार तक 13.552 ने फीस का भुगतान किया। इस तरह से 49, 682 दाखिला ले चुके हैं। जबकि कुछ दाखिले रद भी हुए हैं। इसकी जानकारी प्रशासन की ओर से नहीं दी जा रही है। ईसीए, स्पोट्र्स, व डीयू के प्रवेश परीक्षा आधारित कोर्सेज केदाखिले शुरू होने पर कुछ सीटें खाली होंगी जिससे चौथी कट ऑफ में दाखिले की उम्मीद बनेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


श्री अरबिंदो कॉलेज
अरबिंदो कॉलेज में पहली कट ऑफ से लेकर दूसरी कट ऑफ के आखिरी दिन(बुधवार) तक कुल 1150 सीटों पर 750 दाखिले हो चुके हैं। कॉलेज प्रिंसिपल डॉ विपिन अग्रवाल ने बताया कि कॉलेज में करीब 100 दाखिले रद भी हुए हैं। डॉ अग्रवाल ने बताया कि उनके यहां अंग्रेजी व राजनीति विज्ञान ऑनर्स के दाखिले दूसरी कट ऑफ में बंद हो गए थे, वह तीसरी में भी बंद रहेंगे। जबकि दाखिले रद होने के कारण बाकी कोर्सेज में तीसरी कट ऑफ में दाखिले केचांस रहेंगे। साइंस में कम दाखिले हुए हैं ऐसे में कॉलेज इन कोर्सेज केलिए दो से तीन फीसदी तक की गिरावट करेगा


आर्यभट्ट कॉलेज 
कॉलेज में अंग्रेजी ऑनर्स, हिस्ट्री ऑनर्स, कंप्यूटर साइंस ऑनर्स, गणित ऑनर्स, ईको ऑनर्स, बीए प्रोग्राम केदाखिले बंद हो जाएंगे। कॉलेज दाखिला संयोजक राजेश द्विदी ने कहा कि इन कोर्सेज में दाखिले सीटों से अधिक हो चुके हैं। कॉलेज में राजनीति विज्ञान ऑनर्स व बीकॉम के दाखिले दूसरी कट ऑफ में ही बंद हो चुकेहैं। वहीं राजधानी कॉलेज में कुल 1194 सीटों पर 788 दाखिले हो गए हैं। इस तरह से यहां भी दाखिले केअवसर सीमित हो गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed