फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   In enmity the minor killed the youth by slitting his throat in delhi

दिल्ली में अपराध : रंजिश में नाबालिग ने युवक की गला रेतकर हत्या की, आरोपी पकड़ में

Wed, 22 Dec 2021 06:09 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 22 Dec 2021 06:09 AM IST
सार

छानबीन करते हुए पुलिस ने नाबालिग को पकड़ा, पुलिस उससे पूछताछ कर जांच में जुटी है। 

विज्ञापन
In enmity the minor killed the youth by slitting his throat in delhi
demo... - फोटो : is

विस्तार

भारत नगर इलाके में पुरानी रंजिश में एक नाबालिग ने युवक की गला रेतकर हत्या कर दी। नाबालिग ने युवक को सुलह करने के बहाने एक पार्क में बुलाया था और कहासुनी के दौरान चाकू से गला रेत दिया। पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी नाबालिग को पकड़ लिया है। 

विज्ञापन


मृतक की शिनाख्त विजय(24) के रूप में हुई है। वह अपने पिता मनुअप्पम और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ वजीरपुर जेजे कालोनी में रहता था। वह अशोक विहार के दीप मार्केट स्थित एक कास्मेटिक की दुकान में सेल्समैन का काम करता था।
विज्ञापन


मंगलवार दोपहर तीन बजे पुलिस को फेस चार स्थित पार्क में एक युवक को चाकू मारे जाने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि युवक की मौत हो चुकी है। उसका चाकू से गला रेत दिया गया था। पुलिस ने शव को कब्जे में कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि विजय दोपहर 12 बजे दुकान पर आया था। दोपहर में उसके पास किसी ने फोन किया और वह स्कूटी से निकल गया था। पुलिस ने मृतक के फोन कॉल डिटेल की जांच की जिसमें पता चला कि वजीरपुर जेजे कालोनी रहने वाले नाबालिग ने उसे अंतिम कॉल किया था। मृतक के परिवार वालों से पता चला कि विजय का नाबालिग से किसी बात को लेकर काफी अरसे से विवाद चल रहा था। 


शक के आधार पर पुलिस ने नाबालिग के हिरासत में लेकर पूछताछ की। कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया। पुलिस नाबालिग से पूछताछ कर मामले की जांच में जुटी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed