फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   In Delhi, along with the day, now the night is also hot, minimum mercury rises

मौसम का हाल :  दिल्ली में दिन के साथ अब रात भी गर्म, न्यूनतम पारा चढ़ा, फिलहाल नहीं राहत की उम्मीद

Sat, 02 Apr 2022 02:36 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 02 Apr 2022 02:36 AM IST
सार

चार साल में सर्वाधिक 21.4 डिग्री रहा न्यूनतम तापमान। अगले सप्ताह अधिकतम तापमान 42 डिग्री तक मार सकता है उछाल, लू के भी आसार।
 

विज्ञापन
In Delhi, along with the day, now the night is also hot, minimum mercury rises
दिल्ली में गर्मी से परेशान बच्चे अपना चेहरा ढकने को मजबूर... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली-एनसीआर में दिन-प्रतिदिन गर्मी अपने तेवर कड़े करती जा रही है। मार्च में गर्मी का 72 साल का रिकॉर्ड कायम करने के बाद अब न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी होनी शुरू हो गई है। शुक्रवार को इस सीजन का सबसे अधिक न्यूनतम तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो बीते चार साल में एक अप्रैल को सर्वाधिक रहा। इससे पहले वर्ष 2017 में एक अप्रैल को 23 डिग्री और 2016 में 22 डिग्री दर्ज हुआ था।

विज्ञापन


शुक्रवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान सामान्य से तीन अधिक 36.5 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान भी सामान्य से तीन अधिक 21.4 डिग्री दर्ज किया गया। दिल्ली में अन्य दिनों के मुकाबले रात भी गर्म रही। राहत की बात यह रही कि बृहस्पतिवार को 39.5 डिग्री के मुकाबले में शुक्रवार को अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट दर्ज हुई। शाम के समय में हवा ने गर्मी से थोड़ी राहत दी।
विज्ञापन


बीते 24 घंटे में सबसे अधिक न्यूनतम तापमान स्पोर्ट्स कांपलेक्स में 25.7 डिग्री रहा, जबकि पीतमपुरा में 24.8 डिग्री रहा। नरेला में अधिकतम तापमान सर्वाधिक 40 डिग्री दर्ज हुआ, जबकि नजफगढ़ में 38 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार, अगले सप्ताह तक अधिकतम तापमान 42 डिग्री तक पहुंच जाएगा। लू चलने की भी संभावना है। फिलहाल राहत की उम्मीद नहीं है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्वानुमान: आसमान साफ व तेज धूप रहेगी।
आज का तापमान
अधिकतम तापमान: 36.5 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान: 21.4 डिग्री सेल्सियस
दो अप्रैल को सूर्यास्त: शाम 6 बजकर 39 मिनट
तीन अप्रैल को सूर्योदय: सुबह 6 बजकर 09 मिनट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed