{"_id":"5f2081028ebc3e63a04d3a97","slug":"illegal-hookah-bar-busted-police-arrested-two-brothers-ashram-news-noi5263838166","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में अवैध हुक्का बार का भंडाफोड़, दो भाइयों को पुलिस ने दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में अवैध हुक्का बार का भंडाफोड़, दो भाइयों को पुलिस ने दबोचा
Wed, 29 Jul 2020 04:35 AM IST
नोएडा ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2020 04:35 AM IST
विज्ञापन
यहीं चल रहा था हुक्का बार...
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर-पश्चिम दिल्ली के मुखर्जी नगर स्थित रेणुका भवन में तीसरी मंजिल पर चल रहे अवैध हुक्का बार का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। एक कमरे में महफिल सजाकर नई उम्र के लड़कों को हुक्का परोसा जा रहा था। हुक्का बार का नेटवर्क व्हाट्सएप पर ही चल रहा था।
विज्ञापन
सोमवार रात पुलिस छापामारी के दौरान यहां सात-आठ लड़के मौजूद थे। इन लोगों न तो मास्क लगाया हुआ था और न ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन हो रहा था। एक ही हुक्के का पाइप महफिल में घूम रहा था। पुलिस ने हुक्का बार चलाने के आरोप में दो सगे भाई साहिल बत्रा और गीतांशु बत्रा को गिरफ्तार किया है। यहां से पुलिस ने सात हुक्के समेत अन्य सामान बरामद किए हैं।
विज्ञापन
उत्तर-पश्चिम जिले की पुलिस उपायुक्त विजयंता आर्या ने बताया कि उनकी टीम को सूचना मिली थी कि ई-70 सिंगल स्टोरी, विजय नगर, मुखर्जी नगर में अवैध हुक्का बार चलाया जा रहा है। पुलिस ने तीसरी मंजिल पर कमरा नंबर-302 में छापा मारा तो वहां पर महफिल सजी हुई थी। कई लड़के बैठकर वहां हुक्का पी रहे थे।
विज्ञापन
पुलिस को देखते ही वहां पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने हुक्का बार चलाने वाले मालिकों को काबू किया। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि दोनों भाई पहले वहां पर ओयो रूम सर्विस चलाते थे। लॉकडाउन की वजह से काम बंद होने पर दोनों ने हुक्का बार खोल दिया। बाद में व्हाट्सएप ग्रुप से नई उम्र के लड़कों को इसकी सूचना दे दी गई। जहां हुक्का बार चल रहा था। वहां किसी तरह का कोई बोर्ड नहीं लगा हुआ था।