फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   IGNOU will take financial help from its alumni

Delhi News: अपने पूर्व छात्रों से आर्थिक मदद लेगा इग्नू

Sun, 31 Dec 2023 07:05 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 31 Dec 2023 07:05 PM IST
विज्ञापन
IGNOU will take financial help from its alumni
अपने 38 लाख पूर्व छात्रों को एलुमनाई पोर्टल पर जोड़कर एंडोमेंट फंड में लेगी पैसा
विज्ञापन

फंड में मिलने वाले पैसे को विश्वविद्यालय अपने विकास से लेकर स्कॉलरशिप और पढ़ाई पर करेगा खर्च
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी भी अपने पूर्व छात्रों से अब आर्थिक मदद लेगी। इग्नू ने आईआईटी की तर्ज पर इग्नू एंडोमेंट फंड बनाने की योजना तैयार की है। इसके लिए विश्वविद्यालय अपने सभी 38 लाख पूर्व छात्रों को एलुमनाई पोर्टल पर जोड़ेगा। छात्रों से आर्थिक मदद लेने से पहले एंडोमेंट फंड कमेटी बनाई जाएगी, जिसमें नियम व शर्तें तय होंगी। एंडोमेंट फंड में पूर्व छात्रों से मिलने वाला पैसा इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर स्कॉलरशिप और पढ़ाई पर भी खर्च किया जाएगा।
इग्नू डायरेक्टर कैंपस प्लेसमेंट सेल के वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, विश्व की सबसे बड़ी ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग माध्यम से पढ़ाई करवाने वाली यूनिवर्सिटी ने आईआईटी की तर्ज पर अपने खर्च स्वयं पूरे करने का फैसला लिया है। विश्वविद्यालय अपने खर्चों के लिए केंद्र सरकार पर निर्भर रहने की बजाय अपने स्तर पर आर्थिक रूप से सक्षम बनेगी। इसमें सबसे पहले सभी पूर्व छात्रों को एलुमनाई पोर्टल पर जोड़ा जाएगा। एलुमनाई पोर्टल में सभी पूर्व छात्रों के नाम, नंबर, ईमेल, व्यवसाय या नौकरी, डिग्री, डिप्लोमा, सर्टिफिकेट व वर्ष की जानकारी अपलोड होगी। इसके अलावा उन्हें टि्वटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम आदि से भी जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन

फिलहाल विश्वविद्यालय के पास एक लाख छात्रों का डेटा
वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, इग्नू के कुल 38 लाख पूर्व छात्र हैं, लेकिन विश्वविद्यालय प्रबंधन के पास फिलहाल एक लाख पूर्व छात्रों का डेटा ही उपलब्ध है। इसे एलुमनाई पोर्टल पर अपलोड कर दिया जाएगा। अभी तक एलुमनाई फेसबुक पेज पर जोड़ा गया है। इसके अलावा अन्य 37 लाख पूर्व छात्रों की जानकारियां जुटाई जा रही हैं। उन्हें टि्वटर, फेसबुक के माध्यम से भी सर्च किया जा रहा है, ताकि उन्हें भी विश्वविद्यालय की पूर्व छात्रों की सूची में जोड़ा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

पाठ्यक्रम, कैंपस प्लेसमेंट, इंटर्नशिप में मदद
विश्वविद्यालय की योजना है कि पूर्व छात्रों की पाठ्यक्रम तैयार करने से लेकर कैंपस प्लेसमेंट से लेकर इंटर्नशिप में भी मदद ली जाएगी। विश्वविद्यालय अपने कार्यक्रमों में मुख्य अतिथि के तौर पर पूर्व छात्रों को आमंत्रित करेगा। इसके लिए पूर्व छात्रों की अलग से सूची भी बनाई जाएगी। इसका मकसद है कि छात्रों के सहयोग से नौकरी या व्यवसाय चुनने में पूर्व छात्रों का सहयोग लिया जाएगा। इसके अलावा उद्योगों और मार्केट डिमांड के आधार पर छात्रों को पढ़ाई से लेकर ट्रेनिंग में तैयार करवाना है।

ग्रामीण इलाकों से आते हैं 54 फीसदी छात्र
इग्नू में भारत समेत अन्य देशों के छात्र भी पढ़ाई करते हैं। जनवरी और जुलाई 2023 सत्र में इग्नू में करीब पांच लाख छात्रों ने दाखिला लिया है। इसमें से 54 फीसदी छात्र ग्रामीण इलाकों से आते हैं। इस प्रकार इग्नू में एक बड़ी संख्या ग्रामीण भारत से आती है। इग्नू के 57 रिजनल सेंटर और करीब दो हजार से अधिक स्टडी सेंटर हैं। इनके माध्यम से इग्नू सकल नामांकन अनुपात (जीईआर) बढ़ाने पर भी काम करेगा। इसमें पूर्व छात्र अपने आसपास रहने वाले उन छात्रों को उच्च शिक्षा से जोड़ेगा, जिन्होंने किसी कारणवश स्कूली शिक्षा के बाद अपनी पढ़ाई बीच में छोड़ दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed