फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   I am the enemy of Sugreev. What flaws have you killed me, Nath?

Delhi News: मैं बैरी सुग्रीव पिआरा। अवगुन कवन नाथ मोहि मारा।।

Mon, 29 Sep 2025 09:53 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 29 Sep 2025 09:53 PM IST
विज्ञापन
I am the enemy of Sugreev. What flaws have you killed me, Nath?
रामलीलाओं में राम-हनुमान, बालि वध जैसे प्रसंगों का सजीव मंचन देख दर्शक हुए मंत्रमुग्ध
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली के विभिन्न हिस्सों में भव्य रामलीला के मंचन ने सोमवार को रामभक्तों को भावविभोर कर दिया। रामलीला में राम-हनुमान मिलन, बालि वध, हनुमान-रावण संवाद, लंका दहन, जैसे प्रसंगों का सजीव मंचन हुआ। मंचन में आधुनिक तकनीक, स्पेशल इफेक्ट्स, एलईडी लाइटिंग और लाइव संगीत के माध्यम से दर्शकों को ऐसा अनुभव मिला कि वे त्रेतायुग के यथार्थ दृश्य देख रहे हों।
लव कुश रामलीला कमेटी ने हनुमान ने विशाल संजीवनी बूटी लाकर रामभक्तों को चकित कर दिया। मंचन में राम-हनुमान मिलन, बालि वध, विभीषण का श्रीराम की शरण में आना, रामेश्वरम का निर्माण और लक्ष्मण की मूर्छा तक के प्रसंग दिखाए गए। रावण का किरदार निभा रहे अभिनेता आर्य बब्बर, लक्ष्मण के रूप में डॉ. राजन शर्मा और विभीषण की भूमिका में मोहित त्यागी ने अपनी जीवंत अदाकारी से दर्शकों का मन मोह लिया। नव श्री धार्मिक लीला कमेटी हनुमान का प्रथम साक्षात्कार, राम-हनुमान मिलन, बाली वध, सीता की खोज और लंका दहन के प्रसंगों का मंचन हुआ।
विज्ञापन

ग्रेटर कैलाश : राम-सबरी मिलन से लेकर लंका दहन के प्रसंग का मंचन
ग्रेटर कैलाश के डीडीए मैदान में श्रीराम धार्मिक रामलीला समिति के यहां पर राम-हनुमान और राम-सबरी मिलन से लेकर लंका दहन तक के प्रसंग का भव्य मंचन हुआ। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और सांसद योगेंद्र चंदोलिया ने कमेटी अध्यक्ष सतीश उपाध्याय की उपस्थिति में लीला का आनंद लिया। मंचन में राम और हनुमान का मिलन, सीता हरण, सबरी प्रसंग और रावण की लंका का दहन दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर गया। वहीं श्री धार्मिक रामलीला कमेटी चिराग दिल्ली ने हनुमान-राम मित्रता, बाली वध, अशोक वाटिका में जानकी से भेंट और लंका दहन का दृश्य प्रस्तुत किया। मंचन के माध्यम से स्वच्छ यमुना अभियान के संदेश को भी समाज तक पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आदर्श रामलीला कमेटी अशोक विहार फेस-दो : अशोक बाटिका में सीता माता से मिले हनुमान
अद्भुत मंचन में राम-सुग्रीव मित्रता, अशोक वाटिका में हनुमान-सीता भेंट और लंका दहन शामिल था। यहां मंगलवार को अंगद-रावण संवाद और लक्ष्मण मूर्छा का मंचन होगा, जिसमें तलवार और तीर के टकराने पर विशेष प्रभाव दिखाए जाएंगे।


द्वारका श्री रामलीला सोसायटी : बालि बध से लंका दहन का मंचन
पश्चिमी दिल्ली के द्वारका सेक्टर-10 में बाली वध, अशोक वाटिका उजाड़ना, मेघनाथ-हनुमान संवाद और लंका दहन का सजीव मंचन हुआ। चेयरमैन आकाश राजेश गहलोत ने बताया कि आधुनिक तकनीक, एलईडी स्क्रीन और लाइव संगीत के माध्यम से रामायण के यथार्थ दृश्य प्रदर्शित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed