फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Husband commits suicide after going to wife maternal home

21 दिन की दुल्हन: शादी के बाद पति ने फंदे पर लटक कर दी जान, पत्नी की इस एक बात से था नाराज

Fri, 21 Jul 2023 08:10 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 21 Jul 2023 08:10 PM IST
सार

एक युवक ने फंदे पर लटककर जान दे दी। उसका शव जंगल में पेड़ पर रस्सी के सहारे लटकता मिला। शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
Husband commits suicide after going to wife maternal home
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

नौगांवा सादात । शादी के बीस दिन बाद पत्नी मायके गई तो युवक ने फंदे पर लटककर जान दे दी। उसका शव जंगल में पेड़ पर रस्सी के सहारे लटकता मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन


ये मामला नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के एक गांव का है। यहां पर किसान का परिवार रहता है। किसान के बेटे की शादी बीस दिन पहले संभल जिले के एक गांव निवासी युवती के साथ हुई थी। शुक्रवार की सुबह युवक का साला अपनी बहन को बुलाने आया था। जबकि युवक पत्नी को मायके भेजना नहीं चाहता था। इस बात को लेकर पति-पत्नी में कहासुनी हुई थी। जिसके बाद भी विवाहिता भाई के साथ मायके के लिए चली गई। तभी युवक भी घर से निकल कर जंगल पहुंच गया और पेड़ पर रस्सी के सहारे फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। 
विज्ञापन


जब गांव के लोग जंगल में पहुंचे तो युवक का शव लटका देखा। जिसके बाद ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पति के जान देने की सूचना मिलते ही पत्नी भी वापस लौट आई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। सीओ सिटी सतीश चंद पांडेय ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed