फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   holi celebrations started in delhi

दिल्ली की फिजा में घुला होली का रंग...त्योहार मनाएं सद्भाव के संग

Wed, 16 Mar 2022 06:20 AM IST
दुष्यंत शर्मा आदित्य पांडेय, नई दिल्ली
आदित्य पांडेय, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 16 Mar 2022 06:20 AM IST
सार

द्वारकाधीश को 1008 व्यंजनों का लगेगा भोग, फूलों की होगी बारिश। 108 तरह के फूलों से इस्कॉन द्वारका में खेलेंगे होली।

विज्ञापन
holi celebrations started in delhi
होली आई रे... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

होली पर द्वारकाधीश को 1008 प्रकार के व्यंजनों का भोग लगाया जाएगा। इसके लिए इस्कॉन द्वारका में भव्य तैयारी हो रही हैं। यहां 108 प्रकार के फूलों से होली खेली जाएगी। ड्रोन से भगवान की प्रतिमाओं पर फूल बरसाए जाएंगे, जिससे पूरा मंदिर परिसर फूलों की खुशबू से महक उठेगा।

विज्ञापन


गौर पूर्णिमा यानी होली के दिन पूरे मंदिर परिसर को रंग-बिरंगे फूलों से सजाया जाएगा। देश-विदेश से इसके लिए फूल मंगाए गए हैं। शाम 5.30 बजे 108 दिव्य द्रव्यों, जिनमें दूध, दही, घी आदि से द्वारकाधीश का महाभिषेक होगा। शाम 6 बजे गेंदा, गुलाब, चंपा, चमेली जैसे 108 तरह के फूलों से पुष्प अभिषेक होगा, जो ड्रोन के माध्यम से किया जाएगा। फिर उन्हीं फूलों से भक्तगण आपस में होली खेलेंगे।
विज्ञापन


ड्रोन से होगी पुष्प वर्षा
होली खेलने के लिए मंदिर में एक विशेष पंडाल लगाया जाएगा। शाम 5 बजे भगवान के श्रीविग्रह को यहां अभिषेक के लिए लाया जाएगा। इस दौरान उन पर ड्रोन से फूलों की वर्षा की जाएगी। भक्तगण भी उनके ऊपर फूलों की बारिश करेंगे। भगवान और राधा रानी के शृंगार में फूलों का बेहद महत्व है। इस दिन यहां पूरे दिन हरि नाम संकीर्तन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रैमी अवॉर्ड नामित गौरामणि गाएंगी कीर्तन : ग्रैमी अवॉर्ड के लिए नामित गौरामणि माता यहां कीर्तन गाएंगी। चैतन्य महाप्रभु भगवान को दिव्य महाभिषेक, पुष्प-अभिषेक और आखिर में 1008 प्रकार के व्यंजनों के भोग अर्पित करेंगे। इसके बाद सौभाग्य आरती होगी, जिसमें शामिल होने के लिए ऑनलाइन बुकिंग की व्यवस्था है। शाम 4 बजे से भगवान का महाप्रसाद वितरण शुरू होगा। मंदिर में फूड स्टॉल्स लगाए जाएंगे, जहां लोग होली के पसंदीदा व्यंजनों का लुत्फ ले पाएंगे।

शाहदरा में बुजुर्ग महिलाओं ने खेली फूलों की होली
शाहदरा के विश्वकर्मा नगर में मंगलवार को गऊ ग्रास सेवा ट्रस्ट ने सैकड़ों स्थानीय बुजुर्ग महिलाओं के साथ फूलों की होली के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान 450 बुजुर्ग महिलाएं शामिल थीं। इस मौके पर ट्रस्ट के प्रमुख योगेश भाटी 300 बुजुर्ग महिलाओं को पेंशन और जरूरतमंद परिवारों को राशन देने का वादा किया। उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता विभिन्न पार्टियों के झूठे वादों और प्रपंचों से तंग आ चुकी है। इसलिए ट्रस्ट लोगों की मदद करना चाहता है। खासकर, बुजुर्ग महिलाओं की परेशानियों में भागीदार होना चाहता है। कार्यक्रम के दौरान श्रीकृष्ण लीला और भजन संध्या का आयोजन किया गया। ब्यूरो


विधानसभा परिसर में मनाया होली मिलन समारोह
फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया व्यापार मंडल (फैम) ने दिल्ली विधानसभा परिसर में होली मंगल मिलन समारोह आयोजित किया। विधानसभा अध्यक्ष रामनिवास गोयल कार्यक्रम में मुख्य अतिथि थे। दिल्ली पुलिस के विशेष आयुक्त दीपेंद्र पाठक व कई अन्य लोग भी इसमें शामिल थे। रामनिवास गोयल ने इस मौके पर कहा कि दिल्ली विधानसभा ऐतिहासिक भवन है, यह किसी पार्टी की जगह नहीं है। इसका दरवाजा जनता के लिए हमेशा खुला है। होली का पावन पर्व हमारी एकता की पहचान है। भारत जैसे देश में कई धर्म, जाति, संस्कृति के लोग रहते हैं। यहां इस पर्व को लोग बड़े उत्साह के साथ मनाते हैं। फेडरेशन के प्रधान योगेश सिंघल ने विधानसभा परिसर में कार्यक्रम की अनुमति के लिए विधानसभा अध्यक्ष का धन्यवाद दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed