फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Hockey Academy will be built in Ghummanheda Hockey Stadium

Hockey: घुम्मनहेडा हॉकी स्टेडियम में बनेगी हॉकी एकेडमी, खिलाड़ियों के रहने के लिए बनेगा रेजिडेंशियल काम्प्लेक्स

Sat, 04 Dec 2021 10:13 PM IST
शक्तिराज सिंह डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sat, 04 Dec 2021 10:13 PM IST
सार

दिल्ली सरकार घुम्मनहेड़ा हॉकी स्टेडियम में खिलाड़ियों के लिए हॉकी एकेडमी भी स्थापित करेगी। इसके अलावा सरकार खिलाड़ियों के रहने के लिए आवासीय कांप्लेक्स भी विकसित करेगी। 

विज्ञापन
Hockey Academy will be built in Ghummanheda Hockey Stadium
हॉकी - फोटो : social media

विस्तार

दिल्ली सरकार देश की राजधानी में खेल को आगे बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को तैयार करने के लिए दिल्ली में खेल यूनिवर्सिटी बनाने की शुरुआत की जा चुकी है। इसी क्रम में दिल्ली सरकार घुम्मनहेड़ा हॉकी स्टेडियम में खिलाड़ियों के लिए हॉकी एकेडमी भी स्थापित करेगी। इसके अलावा सरकार खिलाड़ियों के रहने के लिए आवासीय कांप्लेक्स भी विकसित करेगी। हॉकी के लिए दिल्ली में अब तक चार वर्ल्ड क्लास एस्ट्रो-टर्फ हॉकी फील्ड बनाये जा चुके हैं। 
विज्ञापन


उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने शनिवार को कहा कि दिल्ली सरकार राजधानी में खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए लगातार महत्वपूर्ण कदम उठा रही है। दिल्ली की खेल यूनिवर्सिटी में खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर का खेल प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके साथ ही खिलाड़ियों को डिग्री भी प्रदान की जाएगी जो शैक्षणिक डिग्रियों के बराबर होगी। इससे खिलाड़ी खेल करियर को समाप्त करने के बाद अपनी रूचि के क्षेत्रों में रोजगार के अन्य अवसरों की तलाश भी कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed