फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   hindu sena petition filed in Delhi High Court against film Adipurush

Adipurush: आदिपुरुष के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंची हिंदू सेना, विवादित सीन हटाने तक फिल्म को बैन करने की मांग

Fri, 16 Jun 2023 11:26 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 16 Jun 2023 11:26 PM IST
सार

फिल्म आदिपुरुष में हिंदुओं के इष्टदेव राम, सीता, हनुमान और रावण को गलत ढंग से चित्रण करने के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की गई है। हिंदू सेना की ओर से ये याचिका दाखिल हुई है।

विज्ञापन
hindu sena petition filed in Delhi High Court against film Adipurush
Delhi high court - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

फिल्म आदिपुरुष में हिंदुओं के इष्टदेव राम, सीता, हनुमान और रावण को गलत ढंग से चित्रण करने के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की गई है। याचिका में विवादित सीन हटाने तक उसके सिनेमा हालों पर प्रदर्शित नहीं करने और उसे सेंसर बोर्ड से सार्टिफिकेट नहीं देने की मांग की गई है।

विज्ञापन

हिंदू सेना ने हाईकोर्ट में दायर की याचिका
यह याचिका हिंदू सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णु गुप्ता ने दाखिल की है। उन्होंने अपनी याचिका में कहा है कि फिल्म में हिंदू के अराध्यों को विवादित ढंग से दिखाया गया है। जबकि किसी भी रामायण में इस तरह का चित्रण नहीं किया गया है। इस तरह से फिल्म निर्माता ने देवताओं का मजाक उड़ाया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

फिल्म पर विवादित सीन हटाने की मांग
याचिका में कहा गया है कि उस पर रोक लगाई जाए और विवादित सीन्स को हटाने तक उसे प्रदर्शित नहीं करने का निर्देश दिया जाए। याचिकाकर्ता ने इस मामले में केंद्र सरकार, सेंसर बोर्ड, तामिलनाडु सरकार, फिल्म निर्माता ओम राउत और टी सीरीज को प्रतिवादी बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed