फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Highest rainfall in the capital after 19 years

19 साल बाद राजधानी में सर्वाधिक बरसात

Thu, 02 Sep 2021 01:44 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 02 Sep 2021 01:44 AM IST
विज्ञापन
Highest rainfall in the capital after 19 years
दिल्ली में आईटीओ पर जलभराव से परेशान लोग । - फोटो : Ashram
नई दिल्ली। दिल्ली में दो दिनों से रुक-रुककर हो रही बारिश ने 19 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। बीते 24 घंटे में 112.1 मिमी बारिश दर्ज की गई है। यह 19 साल मेें एक दिन में सबसे अधिक हुई वर्षा है। इससे पहले वर्ष 2002 में 126.8 मिमी बारिश दर्ज की गई थी। 1961 से 2021 तक 61 साल में यह पांचवीं बार है कि जब सितंबर में 21 घंटे में इतनी बारिश हुई। इससे अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री और न्यूनतम सामान्य से तीन डिग्री तक लुढ़क गया।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में सितंबर में औसतन 125.1 मिमी बारिश होती है, जबकि इस बार पहले ही दिन 24 घंटे में 112.1 मिमी बारिश हो गई। यानी, सितंबर की 90 फीसदी वर्षा एक दिन में ही हो गई है। बुधवार सुबह 8.30 बजे तक 112.1 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि शाम 5.30 बजे तक 76.5 मिमी बारिश हुई। इस तरह से 33 घंटे में 188.6 मिमी बारिश हुई। सबसे अधिक बारिश लोदी रोड केंद्र में सुबह 8.30 बजे तक 120.2 मिमी और शाम 5.30 बजे तक 75.8 बारिश दर्ज की गई। रिज में सुबह 8.30 बजे तक 81.6 और शाम 5.30 बजे तक 52.0 मिमी बारिश दर्ज हुई। पालम में सुबह 8.30 बजे तक 71.1 मिमी व शाम 5.30 बजे तक 80.6 मिमी बारिश दर्ज की गई।
विज्ञापन

बारिश के कारण अधिकतम तापमान सामान्य से 6 डिग्री कम 28.7 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम सामान्य से तीन कम 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने दो व तीन सितंबर के लिए भी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। तीन व चार सितंबर को भी बारिश की संभावना है। चार सितंबर के बाद तापमान में बढ़ोतरी होनी शुरू होगी। सात सितंबर तक तापमान 36 डिग्री तक चढ़ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये है स्थिति
वर्ष बारिश
2021 112.1
2002 126.8
1964 142.2
1978 159.4
1963 172.6
नोट : आंकड़े मिमी में हैं।
पूर्वानुमान
बादल छाए रहने और बारिश होने की संभावना है।
अधिकतम तापमान: 28.7 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान: 24.0 डिग्री सेल्सियस
02 सितंबर को सूर्यास्त: शाम 6 :41 मिनट
03 सितंबर को सूर्योदय: सुबह 6:00 बजे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed