फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   high court ask officials to get released recovered oxygen cylinders

जब्त 170 ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर रिलीज कराने का निर्देश

Fri, 30 Apr 2021 11:58 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 30 Apr 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
high court ask officials to get released recovered oxygen cylinders
नई दिल्ली। उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे दिल्ली पुलिस द्वारा कालाबाजारियों से जब्त 170 ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर रिलीज कराने के लिये तत्काल आवश्यक कदम उठाएं। अदालत ने कहा कोविड-19 मरीजों के इलाज के लिए उनकी जरूरत है। कानूनी प्रक्रिया जारी रह सकती है लेकिन वक्त की मांग है कि अधिकारी बिना देरी के इन उपकरणों को रिलीज करें।
विज्ञापन

न्यायमूर्ति विपिन सांघी और न्यायमूर्ति रेखा पल्ली की पीठ ने अधिकारियों को तुरंत इस आदेश पर अमल करने का निर्देश दिया है। वरिष्ठ अधिवक्ता सचिन पुरी ने अदालत को बताया कि दिल्ली पुलिस ने कालाबाजारियों से 170 ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर जब्त किए हैं। उन्होंने अदालत से अनुरोध किया कि वह इन उपकरणों को मरीजों के इलाज में इस्तेमाल करने हेतु अधिकारियों को निर्देश दें।
विज्ञापन

पीठ ने सरकार को इन उपकरणों को तुरंत रिलीज करने के लिए कदम उठाने का निर्देश जारी कर दिया। पीट ने कहा कि उसने इसी तरह का आदेश बृहस्पतिवार को पारित किया था जिसमें दिल्ली सरकार के राजस्व विभाग के उपायुक्त को जब्त रेमडेसिविर इंजेक्शन को रिलीज करने का निर्देश दिया गया था। पुलिस ने जमाखोरों एवं कालाबाजारियों से इन्हें जब्त किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed