फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Heroin gang leader arrested

Delhi News: हेरोइन सप्लाई करने वाले गिरोह का सरगना गिरफ्तार

Sun, 23 Nov 2025 07:50 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 23 Nov 2025 07:50 PM IST
विज्ञापन
Heroin gang leader arrested
इस साल दो मामलों में आरोपी के गिरोह से बरामद हुई थी आठ करोड़ रुपये की हेरोइन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने हेरोइन सप्लाई करने वाले गिरोह के सरगना को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मटियाला, दिल्ली निवासी तुषार (31) के रूप में हुई है। इसी साल दो मामलों में पुलिस ने आरोपी के गिरोह से करीब आठ करोड़ रुपये की हेरोइन बरामद की थी। तभी से तुषार फरार था।
अदालत ने दोनों ही मामलों में तुषार को भगोड़ा घोषित किया हुआ था। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। इसके खिलाफ पहले भी पांच मामले दर्ज हैं। छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला है कि तुषार के माता-पिता व भाई भी मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल हैं। अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त हर्ष इंदोरा ने बताया कि इसी साल अपराध शाखा की टीम ने 30 जनवरी और 11 फरवरी को अलग-अलग मामलों में दो लोगों को गिरफ्तार कर इनके पास से कुल आठ करोड़ रुपये की हेरोइन बरामद की थी। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि बरामद हेरोइन इनको तुषार ने उपलब्ध करवाई थी।
विज्ञापन

पुलिस की टीम तुषार की तलाश कर रही थी। इस बीच दो जुलाई और 17 अक्तूबर को अलग-अलग कोर्ट ने तुषार को भगोड़ा घोषित कर दिया। लगातार पुलिस की टीम उसकी तलाश कर रही थी। इस बीच टीम को सूचना मिली कि तुषार महावीर एंक्लेव में आने वाला है। आरोपी को दबोच लिया गया। पूछताछ में आरोपी तुषार ने बताया कि उसका पूरा परिवार मादक पदार्थ की तस्करी में शामिल है। पुलिस को धोखा देने के लिए आरोपी ने अपनी बुटीक शॉप खोली हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed