फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   He was stabbed to death when he protested against robbing his mobile phone.

Delhi News: मोबाइल लूटने का विरोध करने पर चाकू घोंपकर की थी हत्या

Fri, 15 Sep 2023 07:29 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 15 Sep 2023 07:29 PM IST
विज्ञापन
He was stabbed to death when he protested against robbing his mobile phone.
पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया, दो फरार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। सरिता विहार इलाके में मोबाइल के लिए रिसेप्शनिस्ट की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई थी। आरोपियों ने युवक को कई चाकू मारे थे। अस्पताल में इलाज के दौरान घायल रिसेप्शनिस्ट कनई मलिक (50) ने दम तोड़ दिया। दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस उपायुक्त राजेश देव ने बताया कि शुक्रवार शाम को एक आरोपी राजकुमार (19) को पकड़ लिया गया। पुलिस फरार उसके दो साथियों की तलाश कर रही है।

पुलिस उपायुक्त राजेश देव ने बताया कि 14 सितंबर को रात 9.24 बजे पीसीआर कॉल मिली थी कि सरिता विहार में मोबाइल लूटने का विरोध करने पर व्यक्ति को चाकू घोंप दिया है। कनई आली विहार की गली नंबर-7 में रहता था। वह जसोला विहार स्थित डीएलएफ टावर बी में रिसेप्शनिस्ट का काम करता था। पुलिस उपायुक्त ने आरोपियों को पकड़ने के लिए बदरपुर थानाध्यक्ष ईश्वर सिंह, सरिता विहार थानाध्यक्ष जीत सिंह, एएटीएस प्रभारी राजेंद्र सिंह डागर, स्पेशल स्टाफ व नारकोटिक्स स्क्वायड प्रभारी की देखरेख में कई टीमें बनाईं। सूचना के बाद मुख्य आरोपी गौतमपुरी फेज-1 निवासी राजकुमार को शुक्रवार शाम को पकड़ लिया गया। मुख्य आरोपी राजकुमार ने पूछताछ में बताया कि उसने अपने दो साथियों कल्लू दादा और बिल्ली उर्फ सोहेल के साथ मिलकर रात 9 बजे एक व्यक्ति से मोबाइल लूटा था। राजकुमार के कब्जे से लूटा गया मोबाइल बरामद कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed